{"_id":"68c818ab748d01d1550bec1c","slug":"moradabad-carriage-going-in-procession-broke-down-uncontrolled-horses-fell-into-the-drain-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Video: शोभायात्रा में जा रही बग्घी टूटी, बेकाबू घोड़े सड़क पर दाैड़े, नाले में गिरे...चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Video: शोभायात्रा में जा रही बग्घी टूटी, बेकाबू घोड़े सड़क पर दाैड़े, नाले में गिरे...चला रेस्क्यू
Mon, 15 Sep 2025 07:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:16 PM IST
सार
दिल्ली रोड पर मानसरोवर गेट के पास शोभायात्रा में जा रही बग्घी टूटने से घोड़े बेकाबू होकर नाले में गिर गए। इस दौरान ऑटो और बाइक सवार टक्कर से बाल-बाल बचे। भीड़ जुटने पर नगर निगम की क्रेन से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों घोड़ों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
नाले में गिरे घोड़ों का रेस्क्यू करते निगमकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली रोड मानसरोवर गेट के नजदीक अचानक बग्घी टूटने पर दोनों घोड़े सरपट दौड़ लगाते हुए नाले में गिर पड़े। क्रेन की मदद से दोनों घोड़ों को रेस्क्यू कर नाले से निकाला गया। हादसे में एक घोड़े का पैर टूट गया। घटना को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
घोड़ों की टक्कर से बाइक सवार और ऑटो चालक बच गए। चक्कर की मिलक निवासी सौरभ कुमार जनता अशोक बैंड की बग्घी लेकर लाइनपार माता मंदिर के पास कलश शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जा रहा था। लोकोशेड पुल से उतरने के बाद चालक जैसे ही कांशीरामनगर गेट के पास पहुंचा बग्घी टूट गई।
विज्ञापन
इसके बाद बग्घी के घोड़े बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ने लगे। बग्घी चालक भी गिरकर घायल हो गया। घोड़ों के साथ बग्घी का कुछ हिस्सा बंधा रह गया था। सड़क से रगड़ खाकर बग्घी का हिस्सा आवाज कर रहा था। आवाज से बिदक कर घोड़े मानसरोवर गेट के नजदीक सड़क किनारे लगाए गए ट्रीगार्ड, डस्टबिन को तोड़ते हुए नाले में गिर पड़े।
विज्ञापन
इस बीच ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक पवन कुमार राठी और होमगार्ड धारा सिंह ने घोड़ों से खुद का बचाव किया। एक ऑटो, दो बाइक सवार भी टक्कर के बाद किसी तरह बच गए। घोड़ों के नाले में गिरने के बाद उनको देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
पुलिस ने कॉल कर नगर निगम से क्रेन मंगाई। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों घोड़ों को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन