फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Car hits two bikes student dies, was troubled by sub inspector harassment

Moradabad: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, छात्र की मौत, दरोगा के उत्पीड़न के परेशान था मृतक

Tue, 12 Sep 2023 12:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 12:56 PM IST
सार

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में तैनात एक दरोगा और सिपाही से वरुण परेशान था। उन्होंने इस घटनाक्रम की जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Moradabad: Car hits two bikes student dies, was troubled by sub inspector harassment
ठाकुरद्वारा में हादसे के बाद आक्रोशित परिवार के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद रोड पर तेज रफ्तार एक कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे छात्र वोवदवाला निवासी वरुण कुमार चौहान (19) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गांव सुंदरनगर भूतखेड़ा निवासी सौरभ घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार एक ग्रामीण लौंगी खुर्द निवासी तहसीन अहमद भी घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि वरुण एक हलका दरोगा के कारण तनाव में था।

विज्ञापन


घायल सौरभ का काशीपुर के अस्पताल तथा तहसीन अहमद का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव वोवदवाला निवासी वरुण कुमार चौहान  पुत्र तेजपाल सिंह ठाकुरद्वारा नगर के कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। सोमवार को वह अपने दोस्त गांव सुंदरनगर भूतखेड़ा निवासी सौरभ पुत्र जयपाल सिंह के  साथ किसी कार्य से मुरादाबाद रोड पर जा रहा था।
विज्ञापन


गांव मुंशीगंज के पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 12 बजे सामने से आई तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को टक्कर मारकर रौंद दिया। इसमें एक बाइक पर सवार वरुण चौहान और उसका दोस्त सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गांव लौंगी खुर्द निवासी तहसीन अहमद भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीन अहमद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर घायल वरुण और सौरभ को 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद वरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ को गंभीर हालत में निजी एंबुलेंस से काशीपुर भेज दिया गया। जानकारी मिलने पर वरुण के परिजन और ग्रामीण अस्पताल में आ गए।

उन्होंने अस्पताल में आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। यहां पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। मृतक के परिजन कोतवाली में तैनात एक दरोगा और कांस्टेबल को लेकर भारी गुस्से में थे। वह कार चालक को अस्पताल में हाजिर करने की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर परिजन और ग्रामीणों ने पहले स्योहारा-सुरजननगर मार्ग पर बाबू रामपाल द्वार और कमलापुरी चौराहे पर जाम लगाया। फिर शव को लेकर ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों ने स्योहारा और ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे को जाम किया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से कई बार नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने मांग पूरी हुए बिना जाम खोलने से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह जाम खोल दें।

कार चालक पुलिस के कब्जे में है लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जानकारी होने पर क्षेत्र के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण से वार्ता की। पुलिस को ग्रामीणों की मांग पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। करीब तीन घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। लोगों को भारी परेशानी हुई।

आरोपी दरोगा लाइन हाजिर, वसूले गए तीन लाख रुपये होंगे वापस :  सर्वेश सिंह

क्षेत्र के गांव वोवदवाला निवासी छात्र वरुण चौहान की मौत के लिए उसके पिता तेजपाल सिंह ने एक दरोगा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के सामने रोते हुए बताया कि करीब 15 दिन पूर्व दरोगा संदीप मलिक ने उनके पुत्र पर  झूठा आरोप लगाकर उत्पीड़न किया।

जिस पर उसके पुत्र वरुण की झूठे आरोप को लेकर दरोगा से काफी नोकझोंक और मारपीट भी हुई थी। मारपीट में दरोगा का वर्दी एक बिल्ला टूटकर गिर गया था। जो उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद है।  आरोप है कि मामले को निपटाने के  लिए दरोगा ने उनसे तीन लाख रुपये लिए थे।

जिससे इस घटना के बाद उनका पुत्र  वरुण तनाव में रहता था। तनाव के चलते ही उसके पुत्र की मौत हुई। इसके लिए दरोगा और एक कांस्टेबल जिम्मेदार है। उन्होंने पूर्व सांसद से आरोपी दरोगा, एक कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



जिस पर पूर्व सांसद ने एसएसपी हेमराज सिंह मीना से मोबाइल पर वार्ता की। पूर्व सांसद ने बताया कि एसएसपी ने दरोगा को  लाइन हाजिर कर दिया है।  पूर्व सांसद के अनुसार दरोगा द्वारा लिए गए रुपए को पुलिस के अधिकारी मृतक के पिता तेजपाल सिंह को वापस करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed