Moradabad: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, बरेली के कारोबारी की मौत, दिल्ली से सर्जरी करा जा रहे थे घर
दिल्ली से बरेली जा रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुड़गांव के एक अस्पताल से सर्जरी करवाकर घर जा रहे थे। चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में उनके परिजन भी घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रविवार देर रात करीब दो बजे गिन्नौर द माफी गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बरेली के स्टेशनरी कारोबारी विनय कुमार अरोरा की मौत हो गई जबकि बेटे,बहू और दो साल की पोती घायल हो गई।
हादसे के समय विनय कुमार अरोरा दिल्ली में बाईपास सर्जरी कराने के बाद बरेली लौट रहे थे। बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी विनय कुमार अरोड़ा (67) की दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई थी। रविवार देर शाम अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई थी।
बेटा गौरव, अपनी पत्नी नेहा, दो साल की बेटी अनायरा के साथ पिता विनय कुमार अरोड़ा को कार से बरेली लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि रविवार रातदो बजे कार दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गिन्नौर दि माफी गांव के पास गुजर रही थी। इसी दौरान कार चला रहे गौरव को नींद की झपकी आ गई।
जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद विनय कुमार अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को भर्ती कर लिया गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर कारोबारी के परिजन और आस मुरादाबाद में रहने वाले रिश्तेदार रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि देर रात हाईवे पर हादसा हुआ था। चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि अन्य कार सवार घायल हो गए थे। घायल उपचार कराने के बाद घर चले गए हैं।