फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Candle march in memory of Nasrullah

Moradabad : नसरल्ला की याद में निकाला कैंडल मार्च, कुंदरकी में इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 02 Oct 2024 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी(मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी(मुरादाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:28 AM IST
सार

जलसे के बाद शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
Moradabad: Candle march in memory of Nasrullah
candle march - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेबनान में इस्राइल के हमले में जान गंवाने वाले हिजबुल्ला प्रमुख अयातुल्ला हसन नसरुल्ला की याद में नगर के इमामबाड़ा हजरत अबुतालिब में ताजीयत जलसा हुआ। जलसे के बाद शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


नगर के इमामबाड़ा हजरत अबुतालिब में हुए जलसे में मौलाना आफाक आलम जैदी ने कहा कि अयातुल्ला हसन नसरुल्ला ने आलम-ए-इंसानियत के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत से जो समाज को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। मौलाना नैयर रजा नकवी ने कहा कि जुल्म होते देखना भी जुल्म करने के बराबर है। 
विज्ञापन


जमाल नासिर रिजवी ने कहा कि जुल्म पर खामोश रहने वाले भी इंसानियत के दुश्मन हैं। शिया नेता कमर दानिश रिजवी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर नसरुल्ला को आतंकी बताया जा रहा है। आतंकी कहने वाले चैनलों और सोशल मीडिया के खिलाफ भारत सरकार कार्रवाई करे। सभासद अख्तर रजा रिजवी ने कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत के लिए कुर्बानी पेश की, उसी राह पर चलते हुए हसन नसरुल्ला शहीद हो गए। अजादारी कमेटी के अध्यक्ष मेहंदी नकवी ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल इस्लाम ही नहीं बल्कि इंसानियत के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक अंबर रजा रिजवी, अख्तर हसनैन रिजवी, एजाज हाशिम नकवी, अजहर अब्बास नकवी व काशिफ अब्बास काजमी ने भी विचार रखे। जलसे के बाद शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इस्राइल व अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कैंडल मार्च में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed