फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad bus accident pickup came out from eight districts of three states without checking

मुरादाबाद बस दुर्घटना: तीन राज्यों के आठ जिलों से बिना चेकिंग के निकल आई थी पिकअप

Tue, 29 Jun 2021 02:43 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 02:43 AM IST
सार

हिमाचल से शुरू हुआ बस चालक के फर्राटे का सफर मुरादाबाद पहुंचकर चार मौतों के बाद थमा। घटनास्थल से कुछ दूर पहले डबल डेकर बस का एक पिछला पहिया पंक्चर हो गया था। यही नहीं बस का हार्न और ब्रेक कमजोर थे।

विज्ञापन
moradabad bus accident pickup came out from eight districts of three states without checking
दर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिकअप का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए किया जाता है। इसमें सवारी ले जाना परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन है। पिकअप में सवार 23 लोग तीन राज्यों के आठ जिलों से होकर गुजरे, लेकिन इसको कहीं नहीं रोका गया। पंजाब के संगरूर से चली पिकअप पटियाला, जींद, रोहतक, सोनीपत, गाजियाबाद, हापुड़ और अमरोहा जिले से होती हुई लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय कर मुरादाबाद तक पहुंच गई थी। पिकअप में सवार यात्रियों के मुताबिक संगरूर से पीलीभीत तक किराया 21 हजार रुपये में तय हुआ था। इसी तरह से हिमाचल से आ रही बस भी कई राज्यों की सीमा पार कर मुरादाबाद तक पहुंच गई थी। डबल डेकर बस ने भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तीन जिलों की सीमा पार कर ली थी।

विज्ञापन


चार मौतों पर थमा फर्राटे का सफर
हिमाचल से शुरू हुआ बस चालक के फर्राटे का सफर मुरादाबाद पहुंचकर चार मौतों के बाद थमा। घटनास्थल से कुछ दूर पहले डबल डेकर बस का एक पिछला पहिया पंक्चर हो गया था। यही नहीं बस का हार्न और ब्रेक कमजोर थे। बावजूद इसके चालक बस स्पीड से दौड़ाता रहा। ये रफ्तार हादसे के बाद थमी।
विज्ञापन

     
हिमाचल प्रदेश से एक प्राइवेट डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर रविवार को बरेली के लिए रवाना हुई। बस में सवार यात्री सतवीर सिंह ने बताया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था। जिसे लेकर यात्रियों ने चालक को कई बार टोका, लेकिन वह मनमानी करता रहा। फर्राटे से बस को चलाता रहा। यात्रियों का कहना था कि बस का हॉर्न भी खराब था। ब्रेक भी सही ढंग से काम नहीं कर रहा था। हादसे से करीब पंद्रह से बीस किमी पहले बस का पिछला टायर पंक्चर भी हो गया था। इससे स्पीड धीमी हुई लेकिन पुलिस देख स्पीड बढ़ाने से
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा हो गया।

आरोपी यातायात निरीक्षक और अन्य पर होगी विभागीय कार्रवाई
मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर के पास हाईवे पर हुए हादसे का सबब बने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर मंगलवार से विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यही नहीं इस हादसे में मारे गए ट्रैफिक सिपाही ब्रजकिशोर के परिवार को भी मृतक आश्रित के मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा सकता है।


एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि हादसे के बाद की गई जांच में प्रथम दृष्ट्या यह पाया गया है कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों ने अपने पद व प्रभाव का दुरुपयोग किया है। इसके चलते चार लोगों की जान गई। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दर्ज मुकदमों की तत्परता से जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी जल्द कर दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि मृतक ट्रैफिक सिपाही की भी प्रथम दृष्ट्या संलिप्तता प्रतीत हो रही है। जांच में यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो मृतक सिपाही के आश्रित को विभागीय स्तर से मिलने वाले लाभ भी नहीं दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed