फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Brother-in-law and son-in-law's bier was taken out before the daughter's doli

मुरादाबाद: बेटी की डोली उठने से पहले उठीं बहनोई और दामाद की अर्थी, गुस्साए लोगों ने सीएचसी में की तोड़फोड़

Sat, 15 Nov 2025 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद/ मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद/ मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:35 AM IST
सार

लोधीपुर के पास हुए सड़क हादसे में शाहबाद निवासी आशाराम के दामाद सोनू (25) और बहनोई सनी की मौत हो गई। दोनों शादी की तैयारियों के बीच बाइक से रिश्तेदार को लेने जा रहे थे। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Brother-in-law and son-in-law's bier was taken out before the daughter's doli
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोधीपुर के पास शुक्रवार देर रात साढ़े नौ बजे हुए सड़क हादसे में शाहबाद निवासी आशाराम के दामाद सोनू (25) और बहनोई सनी की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर परिवार में चल रहीं खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। गुस्साए परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। कुर्सियां तोड़ डालीं।

विज्ञापन


शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। मुरादाबाद के थाना बिलारी के अकबरपुर गांव निवासी सोनू और मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी सनी आशाराम की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। सोनू आशाराम के दामाद और सनी बहनोई थे।
विज्ञापन


शनिवार को आने वाली बरात की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों लोग अपने किसी रिश्तेदार को लेने बाइक से ढकिया रोड पर जा रहे थे। गांव लोधीपुर से निकलते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और किसी चीज से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना घर तक पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन सीएचसी पहुंचे और हंगामा करने लगे। कुर्सियां तोड़ डालीं।

वहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने चाहे तो परिवार के लोगों ने मना कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच कर मौत का कारण पता लगाया जाएगा।

बेटी की डोली उठने से पहले उठीं दो अर्थियां 
शनिवार को आशाराम की बेटी की बरात आनी है। परिवार में हंसी खुशी का माहाैल था। बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच हुए सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। एक साथ दो माैतों से परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार के कुछ लोग तो रोते-रोते बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed