फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Brother-in-law and sister-in-law tortured a woman in the name of Halala

मुरादाबाद : हलाला के नाम पर महिला से जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म, दहेज के लिए पति ने दिया था तीन तलाक

Sat, 30 Sep 2023 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 05:29 AM IST
सार

महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Brother-in-law and sister-in-law tortured a woman in the name of Halala
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ और ननदोई ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आठ फरवरी 2021 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। 
विज्ञापन


उसका कहना है कि दो जुलाई 2023 वह मायके से वापस ससुराल गई तो ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। सास, ससुर, पति, जेठ, ननदोई, ननद ने फिर दहेज की मांग की। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपने बच्चे को लेकर मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपने पिता को लेकर थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान वहां पति और अन्य ससुराल वाले पहुंच गए। यहां समझौता करने के बाद पति उसे अपने साथ घर ले गया। 

महिला का कहना है कि पति ने तीन तलाक का हवाला देकर उसके साथ संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। 10 जुलाई 2023 की रात करीब दस बजे ससुराल वालों ने कहा कि हलाला की तस्म पूरी होगी इसके बाद बाद ही युवक उसे पत्नी मानेगा। रात करीब 12 बजे जेठ महिला के कमरे में घुस गया और उसने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 


इसी बीच ननदोई भी कमरे में आ गया। इसके बाद ननदोई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले की शिकायत अपने ससुराल वालों से की, तब उन्होंने हलाला की रस्म बताते हुए उसे शांत रहने को कहा। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की तब कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। शहर कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति, जेठ, ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed