{"_id":"62b03dcc42461f31db06f09a","slug":"moradabad-brother-and-brother-in-law-had-planned-to-kill-bundi-factory-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुुरादाबाद : भाई और बहनोई ने सुपारी देकर कराई थी बूंदी फैक्टरी स्वामी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुुरादाबाद : भाई और बहनोई ने सुपारी देकर कराई थी बूंदी फैक्टरी स्वामी की हत्या
Mon, 20 Jun 2022 02:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरदाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:58 PM IST
सार
मोनू की हत्या मझोला में 11 जून की रात गोली मारकर की गई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Social Media
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र के ढक्का मोहल्ले में 11 जून की रात बूंदी फैक्टरी स्वामी मोनू की हत्या उनके भाई सोनू और बहनोई अनिल कुमार ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि संपत्ति विवाद में भाई और बहनोई ने साढे चार लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि, मझोला के लाइन पार ढक्का मोहल्ला निवासी मोनू (38) की बूंदी बनाने की फैक्टरी है। घर के पास ही गोदाम है। 11 जून शनिवार देर रात करीब बारह बजे मोनू गोदाम से घर लौट रहे थे। घर के बाहर ही पहुंचे थे। उन्हें कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए थे। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो उन्होंने देखा कि मोनू खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इसी बीच मोनू का छोटा भाई सोनू व अन्य परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन
सोनू अन्य लोगों की मदद से घायल मोनू को लेकर साईं अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि मोनू का अपने भाई सोनू और अमरोहा गजस्थल निवासी अनिल कुमार उर्फ ईश्वर सिंग से विवाद चल रहा था। दोनों ने इसी विवाद में सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने सोनू, नवाबुद्दीन उर्फ गोरा और देवेंद्र सैनी निवासी गजस्थल थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया है। जबकि अनिल समेत तीन आरोपी फरार है।
विज्ञापन