{"_id":"5d8c6f3f8ebc3e016756162e","slug":"moradabad-boy-commits-suicide-after-torchured-by-landlord","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मकान मालिक से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई पूरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मकान मालिक से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई पूरी बात
Thu, 26 Sep 2019 01:26 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक दिक्षांत शर्मा और सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक ने मकान मालिक की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक द्वारा शराब पी कर कई लोगों के सामने पीटाई किए जाने से परेशान होकर दिक्षांत ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
मृतक दिक्षांत के सुसाइड नोट के अनुसार बुधवार को मकान मालिक अंकुर भारद्वाज ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक दावत का आयोजन किया था, जिसमें कई लड़कों को साथ दिक्षांत को भी बुलाया गया था। उसने पार्टी में उनके साथ शराब पीने से मना कर दिया, जिससे मकान मालिक अंकुर नाराज हो गया। इसके बाद उसने दिक्षांत को एक शराब की बोतल खरीद कर लाने को कहा और उसके पैसे भी नहीं दिए।
विज्ञापन
पार्टी में मौजूद और लड़कों को शराब पिलाने के बाद अंकुर ने फोन कर के दिक्षांत को बुलाया और सबके सामने थप्पड़ मारा। अंकुर ने सबके सामने बेल्ट से भी उसकी पिटाई कर दी। दिक्षांत को अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और उसने परेशान हो कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दिक्षांत ने अपनी मौत के पीछे मकान मालिक अंकुर को दोषी ठहराते हुए सुसाइड नोट लिखा है और अपनी मां व छोटी बहन से माफी मांगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।