{"_id":"6a4f6e6113a7c0a4d20a6193","slug":"moradabad-boy-body-found-in-forest-after-woman-s-strangled-to-death-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: महिला के बाद जंगल में मिला बालक का शव, गला दबाकर हत्या; दोनों मामलों का कनेक्शन तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: महिला के बाद जंगल में मिला बालक का शव, गला दबाकर हत्या; दोनों मामलों का कनेक्शन तलाश रही पुलिस
Thu, 09 Jul 2026 03:18 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:18 PM IST
सार
पाकबड़ा के मोढ़ा तैय्या जंगल में महिला की हत्या के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को बालक का भी शव मिला है। पुलिस के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। आशंका है कि वह मृत महिला का बेटा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ा तैय्या के जंगल में दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को अज्ञात महिला के बाद उसी जंगल में बालक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बालक की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि मृतक का संबंध बुधवार को मिली महिला से हो सकता है। बुधवार सुबह जंगल में एक महिला का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शव की पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की पहचान कराने और हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसी बीच दोपहर उसी क्षेत्र में एक बालक का शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि बच्चा, महिला का बेटा हो सकता है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बालक का शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दोनों शवों की पहचान कराने के साथ-साथ लापता लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों हत्याओं को जोड़कर हर पहलू से जांच की जा रही है।
शवों की पहचान होने के बाद घटना के कारण और आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।