{"_id":"67614d1adb4bcd8cac05256f","slug":"moradabad-bolero-crushed-husband-wife-and-two-children-all-four-died-on-the-spot-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और दो मासूमों को कुचला, चारों की माैके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और दो मासूमों को कुचला, चारों की माैके पर ही मौत
Tue, 17 Dec 2024 03:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2024 03:36 PM IST
सार
दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी और दो बच्चों को कुचल दिया। इसमें चारों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। इससे भारी जाम लग गया।
विज्ञापन
पाकबड़ा में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पाकबड़ा थाने के सामने यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े परिवार को तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद बोलरो आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के दाैरान तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पाकबड़ा थाने के सामने काशीपुर थाना गंज, रामपुर निवासी फुरकान अपनी पत्नी सीमा और दो मासूम बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़े थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने चारों को कुचल दिया। टक्कर के बाद बोलरो आगे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे धमाके जैसी आवाज आई। हादसे की भयावहता से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने कार सवार घायलों देवेंद्र मिश्रा (निवासी सीतामढ़ी, बिहार) और सुनीता रानी (निवासी कपासी, थाना डिडौली, अमरोहा) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक फुरकान, उसकी पत्नी सीमा और दो बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाकर थाने भिजवाया और यातायात को सुचारु कराया। सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।