Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Black out at 8 pm, police and other patrolling intensified

UP: मुरादाबाद में एयर स्ट्राइक के बाद ब्लैक आउट और मॉक ड्रिल, प्रशासन ने दिखाई आपदा से निपटने की पूरी तैयारी

Wed, 07 May 2025 08:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 08:25 PM IST
सार

मुरादाबाद में सुबह मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास किया गया। सुबह विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग व अन्य एजेंसियों ने राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया। रात 8 बजे पूरे शहर में ब्लैक आउट कर हवाई हमले की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी परखी गई।  

विज्ञापन
Moradabad: Black out at 8 pm, police and other patrolling intensified
मुरादाबाद में ब्लैक आउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना की एयर स्ट्राइक के बाद मुरादाबाद में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी के मद्देनजर बुधवार को व्यापक स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉक ड्रिल और रात को ब्लैक आउट अभ्यास कराया गया। दिनभर चली तैयारियों के बाद रात ठीक 8 बजे पूरे शहर में ब्लैक आउट किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मॉक ड्रिल में दिखा बचाव कार्य का अभ्यास
बुधवार सुबह शहर के विभिन्न स्कूलों, कार्यालयों और प्रमुख स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सिविल डिफेंस, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड्स की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

तेज सायरन बजते ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इमारतों से घायल लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने संभाली कमान
मॉक ड्रिल के दौरान, डीएम, एसएसपी, एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, नगर आयुक्त समेत तमाम आला अधिकारियों मौजूद रहे। सभी ने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए ड्रिल को पूरी गंभीरता से अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

रात 8 बजे पूरे शहर में ब्लैक आउट
प्रशासन की योजना के तहत रात ठीक 8 बजे मुरादाबाद शहर में ब्लैक आउट कराया गया। सभी कॉलोनियों, सरकारी भवनों, अपार्टमेंट्स, दुकानों और सड़कों की लाइटें बंद कर दी गईं। लोगों को पहले ही सूचित किया गया था कि वह तय समय पर बिजली बंद रखें और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों का पालन करें।

ब्लैक आउट का उद्देश्य यह था कि यदि किसी भी स्थिति में हवाई हमला या कोई अन्य बड़ा खतरा उत्पन्न हो, तो प्रशासन और आमजन किस प्रकार से मिलकर स्थिति को संभाल सकते हैं। इस दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें गश्त पर रहीं और सभी क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

जागरूकता के लिए अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में घबराएं नहीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखें, आवश्यक दवाएं व प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed