फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bike riding miscreants looted chain from a woman in Deendayal Nagar

मुरादाबाद: दीनदयाल नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, पीछा किया लेकिन चंदों पलों में हो गए ओझल

Sun, 06 Jul 2025 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 12:25 PM IST
सार

मुरादाबाद के दीनदयाल नगर में बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। इससे माैके पर हड़कंप मच गया। महिला ने बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Bike riding miscreants looted chain from a woman in Deendayal Nagar
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर में शनिवार सुबह 6:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला ने चेन लूट ली। घटना के समय महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वेव मॉल वाली सड़क से होते हुए भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में नवीननगर स्थित मानसरोवर स्कूल के पास रहने वाले दिनेश कुमार कौशिक निर्यात फर्म में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अनीता कौशिक रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं।

विज्ञापन

वह अवंतिका कॉलोनी में पंडित प्रेमशंकर शर्मा पार्क के पास पहुंचीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आ गए। महिला कुछ समझ पाती। इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक का पीछा किया लेकिन बदमाश बाइक को तेजी से दौड़ाते हुए वेव मॉल वाली सड़क से भाग गए।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इसी दौरान महिला के पति दिनेश कुमार कौशिक और बेटा व अन्य परिजन आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित महिला से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

महिला ने साहस दिखाकर बदमाशों का पीछा किया
लूट की शिकार हुई महिला अनीता ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठे बदमाश का चेहरा खुला था। जिसकी उम्र करीब 25 से 30 के आसपास रही होगी। महिला ने बताया कि बाइक उसके नजदीक आई तो वह समझीं कि कोई रास्ता पूछना चाह रहा है लेकिन बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली।

महिला ने बताया कि बदमाशों ने बाइक वेव मॉल वाली सड़क से रामगंगा विहार चौकी की ओर दौड़ा दी। महिला ने बताया कि उसने काफी दूर तक बदमाशों की बाइक का पीछा किया लेकिन उस वक्त सड़क पर कम की लोग मौजूद थे। जिस कारण बदमाश भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed