फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad became the last choice for DNB, seat vacant till now

Moradabad News: डीएनबी के लिए अंतिम पसंद बना मुरादाबाद, अब तक सीट खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Moradabad became the last choice for DNB, seat vacant till now
मुरादाबाद। मानक और सुविधाएं पूरी करने के बाद जिला अस्पताल को पीडियाट्रिक्स में डीएनबी कराने की अनुमति मिली। इसके बावजूद नीट पीजी में सफल हुए डॉक्टर डीएनबी के लिए मुरादाबाद को अंतिम विकल्प के रूप में ले रहे हैं। परीक्षा के बाद काउंसिलिंग अंतिम चरण में है। अब तक महज दो सीटें भी फुल नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


दो में से एक सीट पर डॉ. अभिषेक धनखड़ का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उनकी ड्यूटी चिल्ड्रन वार्ड में लगाई गई है। जबकि एक सीट अब भी खाली है। एक विद्यार्थी दाखिला लेने के बाद सीट छोड़कर दूसरे जिले में पहुंच गए। अब अस्पताल प्रबंधन ने रिक्त सीट की सूचना निदेशालय को भेजी है। काउंसिलिंग का अंतिम चरण चल रहा है। कुछ जिले ही शेष बचे हैं, जिनमें डीएनबी की सीटें हैं। उम्मीद है अब एक विद्यार्थी मुरादाबाद को मिल जाएगा। इन छात्रों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी, क्लास रूम अस्पताल परिसर में तैयार कर दिया गया है। इनके रहने की व्यवस्था भी अस्पताल परिसर में ही की गई है। इसका लाभ मरीजों को भी मिलेगा। बच्चों के लिए अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बनाई जाएगी। गंभीर बीमार बच्चों को एचडीयू में रखकर उनकी बेहतर निगरानी हो सकेगी। हाई डिपेंडेंसी यूनिट उन्हीं प्रशिक्षु डॉक्टरों के जिम्मे रहेगी। जिला अस्पताल में हर साल दो प्रशिक्षु डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ बनने की पढ़ाई करने आएंगे। पहले दो डॉक्टरों के आने से एचडीयू शुरू हो जाएगी। एक साल बाद चार प्रशिक्षु डॉक्टर होने पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे बीमार बच्चे 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रह सकेंगे
विज्ञापन


00
पीआईसीयू के लिए टीएमयू में करेंगे अभ्यास
जिला अस्पताल में पीआईसीयू की सुविधा नहीं है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने टीएमयू से समन्वय किया है। जिला अस्पताल में आने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर टीएमयू के पीआईसीयू में अभ्यास करेंगे। दोनों सीटें फुल होने के बाद डॉक्टरों को टीएमयू भेजा जाएगा। हर साल इन डॉक्टरों की परीक्षा भी होगी। दो साल की परीक्षा के बाद बाल रोग विशेषज्ञ की डिग्री इन्हें मिल जाएगी। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि रिक्त सीट की जानकारी निदेशालय को भेजी है। 15 दिन में दोनों सीटों पर दाखिला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed