फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Bar Election: All results declared, junior and senior cabinet ready, 2221 advocates had voted

मुरादाबाद बार चुनाव: सभी परिणाम किए गए घोषित, जूनियर और सीनियर कैबिनेट तैयार, 2221 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान

Sat, 02 Aug 2025 11:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:58 AM IST
सार

मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। तीन दिन चली मतगणना के बाद सभी 21 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। 29 जुलाई को हुए चुनाव में 2221 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था।

विज्ञापन
Moradabad Bar Election: All results declared, junior and senior cabinet ready, 2221 advocates had voted
सीनियर कार्यकारिणी के कैलाश सिंह, आशीष उपाध्याय, अनिल गुप्ता, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, शिव गौतम - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की नई कैबिनेट तैयार हो गई है। शुक्रवार को सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीनियर और जूनियर कार्यकारिणी के छह-छह पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। सीनियर कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनिल गुप्ता को सबसे ज्यादा 833 वोट मिले।

विज्ञापन


जूनियर कार्यकारिणी सदस्य पद अभिनव भट्ट को 971 वोट हासिल हुए। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 29 जुलाई को मतदान हुआ था जिसमें 2221 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। तीन दिन चली मतगणना में एल्डर्स कमेटी ने सभी 21 पदों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर परिणाम घोषित किए गए थे। सीनियर और जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के छह-छह पदों के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर कार्यकारिणी अनिल गुप्ता, सुरेश सिंह, आशीष उपाध्याय, कैलाश सिंह, जाबिर हुसैन, शिवकुमार गौतम ने जीत दर्ज की है जबकि जूनियर कार्यकारिणी सदस्य में अभिनव भट्ट, सुनील सक्सेना, काजल, फिरोज खान, सचिन कुमार,पंकज शर्मा विजेता घोषित किए गए हैं।

एक दिन पहले शुक्रवार को अध्यक्ष, महासचिव, कोषाण्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर और संयुक्त सचिव के तीन पदों पर परिणाम घोषित किए गए थे।

कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य के किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
आकाश- 509, अनुपम सिंह- 487, अनिल गुप्ता- 873 (जीते), आशीष उपाध्याय-637 (जीते), कैलाश सिंह- 595 (जीते), चंद्रवीर सिंह- 317, जयप्रकाश वर्मा-570, जाबिर हुसैन- 576 (जीते), नीरज सिंह- 471, मो. इकबाल- 561, मुन्नी देवी- 473, सुरेश चंद्र कुमार शर्मा- 536, सुरेश चंद्र सागर- 396, सुरेश सिंह -613 (जीते), श्याम रंजन भारद्वाज- 282, शिव कुमार गौतम- 573 (जीते),- हरि शंकर आर्य- 518

कार्यकारिणी कनिष्ठ सदस्य के किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
अभिनव भट्ट- 971(जीते), आभास खरे- 350, इकरार हुसैन- 479, उमर अब्बास- 458, ओमवीर सिंह खागी- 409, काजल सिंह- 773 (जीते), नाहिद तबस्सुम- 521, पंकज शर्मा- 589 (जीते), फिरोज आलम- 776 (जीते), ब्रह्मपाल सिंह- 550, मो. रिजवान- 487, मो. शाहरूख- 479, लोकेश कुमार- 348, सचिन कुमार- 605(जीते), सुनील सक्सेना- 818 (जीते), सोनू सैनी- 520, बीरेश शर्मा- 524

कोषाध्यक्ष पद के लिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
अजय बंसल- 774 (जीते), आसिफ सैफी- 195, सीता सैनी- 207, मो. आमिल- 215,- पारुल अग्रवाल- 772

संयुक्त सचिव पद के लिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
अलका शर्मा- 375, अरुण शर्मा- 357, आवारण अग्रवाल- 555 (जीते),जितेंद्र प्रताप सिंह- 642 (जीते), दीपिका वर्मा- 518, हबीब हुसैन- 333, मंजू विहार- 176, मो. जमशेद- 188,   मो. नासिर हुसैन- 475, प्रतीक गोयल-315, राजू गुप्ता- 302, रमा पंत पांडेय- 537 (जीते), विनीत गौड़- 276, शलीम अहमद- 478

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed