फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: B.Tech student dies after falling from fifth floor, incident at TMU University, chaos on the spot

Moradabad: कॉलेज की पांचवी मंजिल से कूदी बीटेक की छात्रा की मौत, टीएमयू में अफरा-तफरी, सुसाइड नोट मिला

Fri, 24 Nov 2023 01:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

बिहार निवासी छात्रा कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में ही रहती थी। वह सुबह पेपर देने के लिए कॉलेज पहुंची। खत्म होने के बाद वह पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गई। 

विज्ञापन
Moradabad: B.Tech student dies after falling from fifth floor, incident at TMU University, chaos on the spot
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की चर्चित फिल्म छिछोरे में जिस तरह उनके बेेटे का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार ने आत्महत्या की थी, वैसे ही शुक्रवार दोपहर टीएमयू में बीटेक की छात्रा करुणा विश्वकर्मा (20) ने सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


टीएमयू के हॉस्पिटल में करीब साढ़े छह घंटे के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। सुसाइड नोट में लिखा है- सॉरी मम्मी-पापा मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। छोटी बहन को खूब पढ़ाना, वो आपका ध्यान अच्छे से रखेगी। आप सब अपना खयाल रखना... करुणा लूजर। छात्रा ने अपने एक मित्र के लिए भी कुछ शब्द लिखे हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के मुधबनी जनपद के नगनिया की रहने वाली करुणा विश्वकर्मा टीएमयू के ओल्ड गर्ल्स हाॅस्टल में रहती थी। उसी कमरे में तीन अन्य छात्राएं भी रहती हैं। बीटेक मेकेनिकल प्रथम वर्ष की छात्रा करुणा ने शुक्रवार को परीक्षा दी। दिन में 11.30 बजे पेपर खत्म होने के बाद वह कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर टहलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी रूम पार्टनर और दोस्त आयुषी को फोन करके कहा-मैं तेरे लिए एक गिफ्ट छोड़ कर आई हूं। आयुषी ने जब कमरे में देखा तो वहां करुणा का सुसाइड नोट मिला। जब तक आयुषी यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को देती, तब तक करुणा पांचवीं मंजिल से कूद चुकी थी।

टीएमयू के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि करुणा पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदी थी। उसके परिवार को सूचना दे दी है। सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पाकबड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed