{"_id":"652cd85b8adad1ba890067b9","slug":"moradabad-amroha-resident-watchman-strangulated-death-dead-body-thrown-baratghar-premises-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अमरोहा निवासी चौकीदार की गला घोंटकर हत्या, शव बरातघर के परिसर में फेंका, शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अमरोहा निवासी चौकीदार की गला घोंटकर हत्या, शव बरातघर के परिसर में फेंका, शरीर पर चोट के निशान
Mon, 16 Oct 2023 12:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:02 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों ने हत्या के बारे में पता लगाया जा रहा है। कई लोगों ने मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद हत्या के बाद पहुंची पुलिस(FILE)
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में चौकीदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बरातघर परिसर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पता लगाया जा रहा है कि बीती रात कौन-कौन लोग उसके साथ थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि छिद्दे (60) मूल रूप से अमरोहा की तेलीपुरा का रहने वाला है। वह दिन में कबाड़ उठाने का काम करता है। शाम को एक बरातघर में चौकीदारी का काम करता है। पुलिस को सूचना मिली कि पाकबड़ा के बरातघर परिसर में एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से छिद्दे के बारे में जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके शरीर पर कई जगहों में चोट के निशान हैं। गले में कट के निशान बने हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन