फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Allegations of two youths being beaten and subjected to electric shocks at a BJP MLA mansion

मुरादाबाद: भाजपा विधायक के महल में दो युवकों को करंट लगा पीटने का आरोप, एक की हालत बिगड़ी, परिजनों ने दी तहरीर

Fri, 09 Oct 2026 07:20 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

चोरी के शक में दो युवकों को भाजपा विधायक के महल में बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप लगा है। एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Allegations of two youths being beaten and subjected to electric shocks at a BJP MLA mansion
भाजपा विधायक की शह में पिटाई का आरोप - फोटो : संवाद

विस्तार

चोरी के शक में दो युवकों को बंधक बनाकर भाजपा विधायक के महल में ले जाने और वहां उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि सोने का कड़ा चोरी करने के शक में दोनों युवकों को पीटा गया और करंट भी लगाया गया। इससे एक युवक की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में परिजनों ने पहले डिलारी और फिर ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नगर के कश्यप समाज के लोग ओमवती और उनके परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे रामू को कथित रूप से अगवा कर बंधक बनाने और उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा निवासी ओमवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि डिलारी थाने की पुलिस उनके बेटे रामू को घर से लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने उसका मेडिकल परीक्षण कराने और घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed