फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Akhara operator dies after being shot under suspicious circumstances

Moradabad : संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अखाड़ा संचालक की मौत, रक्त रंजित शव के पास मिला तमंचा

Mon, 27 Mar 2023 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:48 AM IST
सार

उसका शव अखाड़े में ही रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला है। पास में ही एक तमंचा भी पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Moradabad: Akhara operator dies after being shot under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अखाड़ा संचालक की मौत हो गई। उसका शव अखाड़े में ही रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला है। पास में ही एक तमंचा भी पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया है। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है।

विज्ञापन


कांठ नगर के मोहल्ला विशनपुरा निवासी पहलवान दिनेश कुमार विश्नोई (70) पुत्र स्व. तेज सिंह काफी समय से अपने घर के ही नीचे श्री गुरु हनुमान अखाड़ा चलाते हैं। रविवार की शाम वह अखाड़े में ही अपनी गद्दी पर बैठे हुए थे। करीब साढ़े सात बजे शाम जब परिवार के लोग ऊपर से नीचे अखाड़े में उनसे खाना खाने को कहने के लिए आए तो दिनेश रक्तरंजित अवस्था में फर्श पर बिछे गद्दों पर पड़े हुए थे। आसपास खून फैला था। शव के पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास व बाजार के तमाम दुकानदारों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना, सीओ डॉ. गणेश कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्यों को जुटाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मौके पर परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। जांच के दौरान मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। दिनेश कुमार विश्नोई अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक बेटा अनुज विश्नोई प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। उनकी मौत से पत्नी राजकुमारी देवी, बेटे अनुज विश्नोई, भाई आदेश विश्नोई, कौशल विश्नोई, मनोज विश्नोई सहित सभी परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed