फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: No plane...Officers are dreaming of flying, people are asking - when will the service start

Moradabad Airport: मुरादाबाद में विमान नहीं...अफसरों के ख्वाब भर रहे उड़ान, लोग पूछ रहे- कब शुरू होगी सेवा

Wed, 22 May 2024 12:19 PM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 12:19 PM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से उद्घाटन के बाद भी उड़ान शुरू नहीं हो सकी है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी 194 सीटर 320 एयरबस उड़ाने की तैयारियां शुरू कर रही है। स्थानीय लोगों ने सेवा को जल्द शुरू करने की मांग की है।  

विज्ञापन
Moradabad Airport: No plane...Officers are dreaming of flying, people are asking - when will the service start
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से उद्घाटन के बाद 19 सीटर विमान उड़ नहीं सके, लेकिन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 194 सीटर 320 एयरबस उड़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भविष्य में हवाई अड्डे के टर्मिनल का विस्तार करने का प्लान है। जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने भी उद्घाटन के मौके पर इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन


मूंढापांडे में हवाई अड्डे के पास जमीन का अधिग्रहण भी बहुत जल्द हो सकता है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि मुरादाबाद से छोटे विमानों की उड़ान कब शुरू होगी। 10 मार्च को मुरादाबाद के साथ लोकार्पित हुए आजमगढ़ अलीगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट हवाई अड्डों से उड़ान शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में अब तक फ्यूल स्टेशन बनाने के लिए एचपीसीएल कंपनी को अनुमति नहीं मिली है। निजी कंपनी फ्लाई बिग के पास विमानों की कमी होना भी कारण है। एएआई का कहना है कि उड़ान के लिए उनकी ओर से सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भविष्य के लिहाज से तैयारियां की जा रही हैं। जबकि फ्लाई बिग कंपनी के प्रतिनिधि उड़ान के मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 

हर बड़े शहर के लिए उड़ान का दावा 
मुरादाबाद हवाई अड्डे की क्षमता फिलहाल 50 यात्रियों की है। इसे 16 गुना बढ़ाया जाएगा। यहां नया टर्मिनल भवन बनेगा। मुरादाबाद से दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएंगी। दूसरे चरण में बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। एएआई का दावा है कि मुरादाबाद से लोग हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट ले सकेंगे। हवाई अड्डा इस शहर की दशा बदलने में सहयोगी सिद्ध होगा।

हवाई अड्डे पर एक नजर
स्वामित्व             एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
निर्माण व्यय        28.93 करोड़ 
क्षेत्रफल              1250 वर्ग मीटर
रनवे की लंबाई     2112 मीटर
रनवे की चौड़ाई     30 मीटर
विमान का प्रकार    डीएचसी-6-400
क्षमता                  19 सीटर
एयरलाइन कंपनी    फ्लाई बिग 

एएआई उड़ान के लिए तैयार है लेकिन अभी फ्लाइट को लेकर निजी कंपनी के प्रयास जारी हैं। उड़ान की तारीख तय नहीं हो पाई है। भविष्य में एयरपोर्ट के टर्मिनल के विस्तार का प्लान है। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। - श्याम सुंदर महला, एयरपोर्ट मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed