फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Flights will start from mid-February, currently fog is becoming a hindrance

Moradabad Airport: मध्य फरवरी से शुरू होगी उड़ान, फिलहाल कोहरा बन रहा बाधा, निजी कंपनी ने तैनात किए कर्मचारी

Tue, 23 Jan 2024 11:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:01 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से मध्य फरवरी तक उड़ान शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कोहरे के कारण विमान उड़ान में परेशानी खड़ी हो सकती है। लाइसेंस जारी होने के बाद एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का सभी इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Moradabad Airport: Flights will start from mid-February, currently fog is becoming a hindrance
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से सेवा शुरू होने की राह में कोहरा रोड़ा बन गया है। एएआई व नागरिक उड्डयन मंत्रालय की बातचीत के अनुसार मुरादाबाद से फ्लाइट मध्य फरवरी तक शुरू होंगी। एएआई का अनुमान है कि तब तक वायुमंडल से कोहरा साफ हो जाएगा और फ्लाइट के लिए रास्ता खुल जाएगा। वहीं निजी कंपनी बिग चार्टर (फ्लाई बिग) ने भी एयरपोर्ट पर अपने स्टाफ तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन


इनमें एयरलाइन मैनेजर व सिक्योरिटी स्टाफ शामिल हैं। कंपनी हवाई अड्डे पर अपनी व्यवस्था बना रही है। विमान संचालन के लिए सिस्टम को इंस्टॉल किया जा रहा है। दूसरी ओर हवाई अड्डे के निदेशक अमरजीत सिंह अपनी ओर से जरूरी कार्य पूरे करने में लगे हैं। अप्रेंटिस, तकनीकी सहायकों के जरिये हर दिन एएआई मुख्यालय से आने वाली सूचनाओं का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एएआई का कहना है कि मुरादाबाद से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रहेगी। दो 19 सीटर विमान प्रथम चरण में संचालित किए जाएंगे। इसके बाद कानपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजमगढ़ की फ्लाइट शुरू करने का प्लान

नागरिक उड्डयन मंत्रालय व एएआई के अधिकारी मुरादाबाद से आजमगढ़ की फ्लाइट शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। विभाग यह जानना चाहता है कि मुरादाबाद से आजमगढ़ के लिए कितना ट्रैफिक मिल सकता है। इसी तरह चित्रकूट के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। संदेश साफ है कि भविष्य में मुरादाबाद हवाई अड्डा सिर्फ दो स्थानों की सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि यहां से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली व बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।

 

फरवरी के शुरुआती दिनों में मुरादाबाद आ जाएंगे पायलट

यदि मौसम साफ रहा तो फरवरी के शुरुआती दिनों में ही इंडोनेशिया के पायलट मुरादाबाद आ जाएंगे। इसके अलावा चेक इन व सुरक्षा के लिए निजी कंपनी कुछ और स्टाफ तैनात करेगी। पायलट मुरादाबाद से लखनऊ व कानपुर वायुमार्ग को समझेंगे। इसके लिए उन्हें दो दिन एटीसी से विशेषज्ञों द्वारा मार्ग समझाया जाएगा। शासन की ओर से तारीख घोषित होने के बाद आम नागरिकों के लिए उड़ान शुरू कर दी जाएगी। टिकट व्यवस्था ऑनलाइन के अलावा हवाई अड्डे पर भी रहेगी।

 

सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निजी कंपनी के अधिकारी अपनी व्यवस्था बना रहे हैं। कोहरे के कारण जनवरी में उड़ान शुरू होना फिलहाल संभव नहीं लग रहा। हो सकता है मध्य फरवरी तक शासनादेश आए। - अमरजीत सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed