फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Flight service not started even after inauguration, company shortcomings... officers silent

Moradabad Airport: लोकार्पण के बाद भी उड़ान सेवा शुरू नहीं, कंपनी की खामियां.. अफसर खामोश, कब उड़ेंगे विमान

Fri, 22 Mar 2024 10:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण दस मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर किया था। इसके बाद भी एयरपोर्ट से सेवा शुरू नहीं हो पाई। स्थानीय कारोबारी और लोग सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Flight service not started even after inauguration, company shortcomings... officers silent
मुरादाबाद का हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण तो 10 मार्च को हो गया लेकिन अब तक फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई है। हवाई अड्डे पर न फ्यूल की व्यवस्था है न निजी कंपनी के पास विमान हैं और न पायलट। मुरादाबाद से उड़ान कब शुरू होगी, इस सवाल पर जिला प्रशासन से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारियों तक सब खामोश हैं।

विज्ञापन


यह स्थिति तब है जबकि अलीगढ़, आजमगढ़ व चित्रकूट हवाई अड्डों से उड़ान शुरू हो चुकी है। इन हवाई अड्डों का लोकार्पण भी 10 मार्च को ही हुआ था। मुरादाबाद व श्रावस्ती के लोग अब तक उड़ान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। निजी कंपनी के अधिकारी बैठकों में एक अप्रैल से उड़ान शुरू करने का दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों के मुताबिक फ्लाई बिग कंपनी के पास विमान ही नहीं हैं, नए विमान मंगाए गए लेकिन उनके लिए लाइसेंस नहीं मिल पाया है। कंपनी के पास पायलटों की व्यवस्था भी नहीं है। इन सब के बाद मुरादाबाद एयरपोर्ट पर ईंधन के लिए फ्यूल स्टेशन भी नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की साधनहीनता का खामियाजा मुरादाबाद के लोगों को इंतजार के रूप में भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हवाई पट्टी से हवाई अड्डे के रूप में विकसित होने में 10 साल लग गए। अब हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने में पता नहीं कितना समय लगेगा।

 

सिर्फ दो विमानों से तीन हवाई अड्डों पर चल रही हैं सेवाएं
विभागीय जानकारों का कहना है कि फ्लाई बिग कंपनी के पास सिर्फ दो विमान हैं। इन्हीं विमानों से अलीगढ़, आजमगढ़ व चित्रकूट हवाई अड्डों पर सेवाएं दी जा रही हैं। जब नए विमानों को लाइसेंस मिल जाएगा तब ही मुरादाबाद व श्रावस्ती हवाई अड्डे से फ्लाइट शुरू होगी। हवाई अड्डे को डीजीसीए से लाइसेंस मिलने से पहले कंपनी के अधिकारियों ने दौरा किया था। तब उनका कहना था कि इंडोनेशिया के पायलट मुरादाबाद से विमान उड़ाएंगे। अब विमानन सेवा शुरू करने के लिए पायलट ही नहीं हैं।

 

चुनाव के बाद तक खिंच सकता है इंतजार
फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व फ्लाई बिग कंपनी का स्टाफ होली की छुट्टियों पर जाने लगा है। कंपनी के उच्च प्रबंधन की ओर से भी उड़ान को लेकर कोई संदेश नहीं है। माना जा रहा है कि फ्लाइट का इंतजार चुनाव के बाद तक खिंच सकता है। इस बीच में यदि विमानों को लाइसेंस मिला और पायलटों की नियुक्ति हो गई तो ही फ्लाइट शुरू हो पाएगी। मुरादाबाद से लखनऊ तक की सेवा पहले शुरू की जाएगी। कानपुर के लिए और इंतजार करना होगा।

 

हमारी ओर से सारी व्यवस्थाएं हैं। यदि फ्यूल स्टेशन नहीं बनेगा तो टैंकर से फ्यूल आ जाएगा लेेकिन फ्लाई बिग की व्यवस्थाओं के बारे में मुझे अंदाजा नहीं है। विमानन सेवा शुरू होने का फिलहाल कोई संदेश नहीं है। - श्याम सुंदर महला, विमानपत्तन प्रबंधक

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई है। इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है कि उड़ान कब तक शुरू होगी। - गुलाबचंद, एडीएम प्रशासन

फिलहाल उड़ान को लेकर कोई अपडेट नहीं है। मैं अपने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। उनकी ओर से अभी कोई मैसेज नहीं मिला है। - राजीव कुमार, फ्लाई बिग प्रबंधक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed