फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: few days wait for flight, service can start Moradabad inauguration on 25th

Moradabad Airport: उड़ान के लिए कुछ दिन का इंतजार, 25 को लोकार्पण के साथ मुरादाबाद से शुरू हो सकती है सेवा

Tue, 09 Jan 2024 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी प्रकार की तैयारियां भी पूरी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार उड़ान सेवा को शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। 25 जनवरी को मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण हो सकता है।

विज्ञापन
Moradabad Airport: few days wait for flight, service can start Moradabad inauguration on 25th
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने के बाद अब उड़ान शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। 15 जनवरी को उड़ान की तारीख की घोषणा होना थी, अब यह एक सप्ताह आगे बढ़ गई। एएआई व नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बीच हुई बातचीत के अनुसार 25 जनवरी को मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण हो सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विमानन सेवा प्रदाता कंपनी बिग चार्टर के अधिकारियों ने एक बार फिर हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने अपना कार्यालय व स्टाफ के कार्य स्थान पर आवश्यक बिंदुओं के संबंध में एएआई से वार्ता की थी। कंपनी से सभी तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी होने के बाद हवा अड्डे पर तकनीकी बिंदुओं पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एएआई की टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर के जरिये नेटवर्क को समय समय पर चेक करती है। ऑपरेशनल एरिया से चील, बाज आदि पक्षियों को हटाने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर फाइटर्स की परीक्षा नए सिरे से होने के बाद प्रमाण पत्र भी जारी हो गए हैं। अब लोकार्पण के अलावा कुछ शेष नहीं है। हवाई अड्डे के प्रबंधन के मुताबिक 25 जनवरी तक उड़ान शुरू होने की संभावना है।

अमरजीत बने एयरपोर्ट डायरेक्टर

मुरादाबाद हवाई अड्डे के डायरेक्टर रहे संदीप कुमार का तबादला दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर हो गया है। उनके स्थान पर अमरजीत सिंह को हवाई अड्डे का निदेशक नियुक्त किया गया है। अमरजीत ने मुरादाबाद में चार्ज ले लिया है। ज्ञात हो कि हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने से पहले ही संदीप कुमार तबादला तय हो गया था लेकिन नियमानुसार लाइसेंस मिलने के बाद ही वह पद छोड़ सकते थे। अब अमरजीत की अगुवाई में मुरादाबाद हवाई अड्डे पर एएआई का स्टाफ कार्य करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed