फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Direct flights to Lucknow and Kanpur, big charter company will provide services

Moradabad Airport: लखनऊ और कानपुर के लिए सीधी उड़ान, बिग चार्टर कंपनी देगी सेवाएं, बस लोकार्पण का इंतजार

Tue, 21 Nov 2023 11:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट को हवाई सेवा का लाइसेंस मिलने के बाद नए साल पर स्थानीय लोग विमान में बैठकर उड़ान भर सकेंगे। यहां से 19 सीटर विमान उड़ाने के लिए परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी हर दिन संसाधनों को चेक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Direct flights to Lucknow and Kanpur, big charter company will provide services
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

हवाई अड्डे को उड़ान के लिए लाइसेंस मिलने के बाद लोकार्पण का इंतजार हो रहा है। इस बीच यहां से विमानन सेवा प्रदाता के रूप में सेवाएं देने के लिए बिग चार्टर कंपनी का नाम सामने आया है। यह कंपनी लखनऊ व कानपुर के लिए मुरादाबाद से फ्लाइट उपलब्ध कराएगी। प्रथम चरण में जल्द ही हवाई अड्डे पर दो एयरक्राफ्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बिग चार्टर कंपनी का स्टाफ यहां तैनात होगा। शासन से लोकार्पण की तारीख मिलने के बाद यह सारी प्रक्रिया पूरी होगी। माना जा रहा है कि नए साल पर मुरादाबाद के लोग अपने हवाई अड्डे से विमान में बैठकर उड़ान भर सकेंगे। यहां से 19 सीटर विमान उड़ाने के लिए परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी हर दिन संसाधनों को चेक कर रहे हैं। रनवे के आसपास के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 52 हेक्टेयर क्षेत्र से घास कटवा दी गई है। अग्निशमन की टीम का प्रशिक्षण दोबारा करा दिया गया है। फायर फाइटर आए दिन हवाई अड्डे पर मॉक ड्रिल का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक इन हॉल में यात्रियों की सुविधा के अनुसार व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। यहां शहर की वर्षों पुरानी विरासत व संस्कृति की झलक दिखाने के लिए भी एएआई प्रयास कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिग चार्टर कंपनी के विमान जल्द ही हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इससे पहले व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

मुरादाबाद के साथ अलीगढ़, चित्रकूट, आजमगढ़ हवाई अड्डे का भी लोकार्पण होना है। विभागीय जानकारों का कहना है कि तीनों हवाई अड्डों से उड़ान नए साल तक शुरू हो जाएगी। मुरादाबाद जिला प्रशासन के पास फिलहाल एएआई या शासन स्तर से कोई पत्र नहीं आया है।

भविष्य में मुरादाबाद से उड़ सकते हैं 180 सीटर विमान

फिलहाल अपने हवाई अड्डे को 19 सीटर विमान उड़ाने का ही लाइसेंस मिला है लेकिन भविष्य में 180 सीटर विमान भी उड़ सकते हैं। इसके लिए कई मंत्रालयों से की अनुमति लेनी होगी। आसपास के इलाके में भी कई निर्माण व टावर हटवाने पड़ेंगे। फिलहाल लखनऊ व कानपुर के लिए ट्रायल सफल रहा तो बंगलुरू व मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। जिस तरह यात्रियों की संख्या व मांग बढ़ेगी, उसी तरह फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। हवाई अड्डे का प्रबंधन एएआई के हाथ में ही रहेगा। जबकि अन्य सुविधाएं निजी कंपनी की ओर से दी जाएंगी।

लोगों को मिलेगी सस्ती फ्लाइट की सुविधा

विभागीय जानकारों का कहना है कि फ्लाइट का किराया ट्रेन के किराये जितना ही होगा। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए राजधानी एक्सप्रेस में किराया लगभग 2000 रुपये है। विमान में भी 2200 रुपये तक में सफर की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा कानपुर तक का किराया 2500 से 2800 तक हो सकता है। हालांकि एएआई या निजी कंपनी की ओर से अभी किराये की सूची जारी नहीं की गई है। बरेली हवाई अड्डे की किराया सूची के मुताबिक विभाग के लोगों ने यह अनुमान बताया है।

हवाई अड्डे के लोकार्पण की तारीख शासन से तय होनी है। अभी हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। एएआई की ओर से भी कोई सूचना नहीं मिली है। अपडेट मिलने पर साझा की जाएगी। - गुलाबचंद, एडीएम प्रशासन (हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed