मुरादाबाद: युवक ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज किए पोस्ट, युवती का रिश्ता तुड़वाया, सदमे में आया परिवार
युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती के बारे में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर दिए। इस कारण युवती का रिश्ता टूट गया। युवती के पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवक से तय किया था।
आरोप है कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी बेटी के मंगेतर को आपत्तिजनक मैसेज भेज दिए। युवती के बारे में गलत मैसेज किए गए हैं। मंगेतर और उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया है। आरोपी की हरकत से परिवार और बेटी की बदनामी हो गई है।
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। साइबर सेल की मदद से सिविल लाइंस थाने की पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मारपीट में महिला घायल, तीन पर केस
दूसरे मामले में मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने भाई, भाभी और भाभी की मां के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है। मझोला के ढक्का रोड निवासी पुष्पांजलि सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी भाभी सरिता और भाई धर्मेंद्र कुमार आए दिन उसके और मां-बाप के अभद्र व्यवहार करते हैं।
पीड़िता का कहना है कि भाई, भाभी और भाभी की मां ने उसके साथ मारपीट की है। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।