फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A woman wearing a burqa was passing through the street, a young man did a wrong thing

UP: गली से गुजर रही थी बुर्कानशी, तभी पीछे से आकर युवक ने की अश्लील हरकत.. छटपटाती रही महिला, देखें वीडियो

Mon, 04 Aug 2025 02:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 02:41 PM IST
सार

मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में महिला के साथ अश्लील हरकत की वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी पीछे से आकर महिला के साथ छेड़खानी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Moradabad: A woman wearing a burqa was passing through the street, a young man did a wrong thing
मुरादाबाद में महिला के साथ गलत हरकत करता आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में बुर्का पहनी महिला के साथ युवक द्वारा की गई अश्लील हरकत का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। घटना तीन अगस्त की बताई जा रही है। महिला सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसे जबरदस्ती पकड़कर अश्लील हरकत की।

विज्ञापन


उसके शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद यह  तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक महिला को पीछे से आकर अचानक पकड़ लेता है।

विज्ञापन

महिला छटपटाती और उससे बचने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। युवक उसके साथ लगातार गलत हरकत करता रहता है। घटना की सूचना मिलते ही नागफनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस शर्मनाक घटना के बाद सोशल मीडिया में भारी आक्रोश है। सभी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed