{"_id":"6678fe3e684ea2e3b9036e10","slug":"moradabad-a-woman-reached-the-police-station-crying-said-husband-married-a-second-time-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: रोती हुई थाने पहुंची महिला, कहा- पति ने कर लिया दूसरा निकाह, पंचायत के बाद नई दुल्हन को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: रोती हुई थाने पहुंची महिला, कहा- पति ने कर लिया दूसरा निकाह, पंचायत के बाद नई दुल्हन को दिया तलाक
Mon, 24 Jun 2024 10:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वार (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वार (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:34 AM IST
सार
ठाकुरद्वारा निवासी महिला अचानक पुलिस थाने पहुंची। उसने मौजूद अधिकारियों को बताया कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। वह अन्य महिला को घर ले आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसके बाद पंचायत में व्यक्ति ने दूसरी महिला को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवक ने किया दूसरा निकाह
- फोटो : i
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। बताया कि उसका पति दूसरा निकाह कर अन्य महिला को भी घर ले आया है। सूचना पर परिजनों भी थाने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई पंचायत में व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
रविवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला थाने में पहुंची। महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह मुरादाबाद के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक तलाकशुदा महिला से दूसरा निकाह कर लिया और उसे घर ले आया है।
विज्ञापन
इस पर वह घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में व्यक्ति की दूसरी पत्नी भी पहुंची। पंचायत में दोनों पक्षों का पक्ष सुना गया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक चली पंचायत में दूसरी पत्नी ने पति से तलाक की मांग की। कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। व्यक्ति की पहली पत्नी को ही सभी हक और खर्च मिलेंगे।
पंचायत में सभासद बाबू हुसैन सभी मोहम्मद नासिर शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने हुआ समझौता नामा पुलिस को सौंप दिया।