{"_id":"6910477a728a875cff02875d","slug":"moradabad-a-moving-car-caught-fire-on-delhi-highway-three-women-and-the-driver-jumped-out-save-lives-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, तीन महिलाओं और चालक ने कूद कर बचाई जान, लोगों में मच गई सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, तीन महिलाओं और चालक ने कूद कर बचाई जान, लोगों में मच गई सनसनी
Sun, 09 Nov 2025 01:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:19 PM IST
सार
मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शनिवार रात करीब दस बजे चलते कार में अचानक आग लग गई। चालक तारिक ने समय रहते कार रोक दी, जिससे वह और कार में सवार तीन महिलाएं कूदकर सुरक्षित बच गईं। सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में लगी कार में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शनिवार रात दस बजे चलती कार में आग लग गई। चालक ने समय रहते कार रोक दी और चालक और कार में सवार तीन महिलाओं ने कूदकर जान बचाई। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर भीड़ जुटी तो महिलाएं और चालक मौके से चले गए।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, कटघर निवासी तारिक शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपने परिवार की तीन महिलाओं को लेकर दिल्ली रोड पर होटल में शादी समारोह में शामिल हो जा रहे थे।
विज्ञापन
कार मझोला थाना क्षेत्र में रियालंस पेट्रोलपंप के सामने पहुंची। इसी दौरान कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक की नजर इंजन की ओर गई तो धुआं देखकर वह घबरा गया और उसने तुरंत कार रोक दी और सभी से तुरंत बाहर निकलने के लिए गया।
विज्ञापन
महिलाएं और चालक जैसे ही कार से बाहर निकले आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो कार चालक और महिलाएं मौके चली गईं। सूचना मिलने पर मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। अग्निश्मन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि हमारी टीम से पहुंचने से पहले ही कार सवार चले गए थे। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार चालक ने अपना नाम तारिक बताया था। वह कटघर से दिल्ली रोड स्थित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।