फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A girl demanded extortion money of 25 lakhs from SDO, the officer swallowed poison

Moradabad: युवती ने एसडीओ से मांगी 25 लाख की रंगदारी, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, अफसर ने निगला जहर

Thu, 15 May 2025 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 12:21 PM IST
सार

मुरादाबाद में बिजली विभाग के एसडीओ को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एसडीओ के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवती ने पहले एसडीओ से जान-पहचान बढ़ाई और  फिर ब्लैकमेल कर रकम मांगी।

विज्ञापन
Moradabad: A girl demanded extortion money of 25 lakhs from SDO, the officer swallowed poison
जांच में जुटी मुरादाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिजली विभाग के एसडीओ को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर एक युवती और उसके परिजनों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। एसडीओ के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती, उसके भाई, मामा और एक अन्य एक रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के इकबाल नगर पटवारियान निवासी मो. अफजल ने मझोला थाने में कुंदरकी के चकफाजलपुर निवासी तबिंदा उर्फ गोशिया, उसके भाई अल्तमश, मामा व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मो. अफजल ने पुलिस को बताया कि उनके दिव्यांग भाई शावेज अल्वी बिजली निगम में एसडीओ हैं।
विज्ञापन


उनकी तैनाती मुरादाबाद में है और वह दिल्ली रोड स्थित हाईडिल कॉलोनी में सरकारी आवास में रहते हैं। 11 फरवरी 2025 को शावेज के फोन पर एक लड़की ने कॉल की और कहा कि गलती से आपका नंबर लग गया। इसके बाद उसने बातचीत शुरू कर दी और अपना नाम तबिंदा उर्फ गोशिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद वह लगातार बातचीत करने लगी और एक दिन बुध बाजार में हिंदू कॉलेज के पास बुला लिया। यहां आरोपी युवती ने एसडीओ का व्हाट्सएप नंबर ले लिया। फिर युवती ने एसडीओ को ब्लैकमेल करते हुए 25 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने, फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी।

आरोप है कि 30 मार्च को आरोपी युवती, अपने भाई, मामा और एक अन्य रिश्तेदार के साथ शावेज के आवास पर पहुंच गई और 25 लाख रुपये मांगे। रकम न देने पर आरोपी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ के परिजन मुरादाबाद पहुंच गए और वह युवती के घर चकफाजलपुर गए। वहां लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई।

आरोप है कि इस दौरान भी युवती व उसके परिजनों ने रंगदारी मांगी। पीड़ित एसडीओ और उनके परिवार के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एसडीओ ने खा लिया जहर 
मो. अफजल ने बताया कि आरोपियों की धमकी से परेशान होकर उनके भाई शावेज ने अपने घर से दो लाख रुपये मंगवाकर आरोपियों को दिए थे। इसके बाद भी आरोपी लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इससे परेशान होकर 10 मई को शावेज ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed