फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 46 Police Personnel from 16 Stations Sent to Reserve Lines Following Serious Complaints

Moradabad: 16 थानों के 46 पुलिस कर्मियों को किया लाइनहाजिर, मिली थी गंभीर शिकायत, कई पर चल रही जांच

Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
सार

मुरादाबाद में एसएसपी सतपाल अंतिल ने लापरवाही और अभद्रता की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 16 थानों के 46 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ जांच में बीट पर सत्यापन में कमी और शिकायतों के दौरान खराब व्यवहार सामने आया। कुछ पुलिसकर्मियों ने व्यक्तिगत कारणों से खुद भी लाइन जाने की इच्छा जताई थी।  

विज्ञापन
Moradabad: 46 Police Personnel from 16 Stations Sent to Reserve Lines Following Serious Complaints
एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : विभाग

विस्तार

मुरादाबाद जिले के 16 थानों के 46 पुलिस कर्मियों को एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। किसी ने अपनी बीट पर अपराधियों के सत्यापन में लापरवाही की तो किसी ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर लोगों से अभद्रता कर दी।

विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ से जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है। हालांकि इनमें कुछ पुलिस कर्मी ने अपनी बीमारी और अन्य कारण बताते हुए खुद ही लाइन में जाने की इच्छा भी जताई थी। मंगलवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने 16 थानों के जिन 46 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हैं उनमें 22 हेड कांस्टेबल और 24 कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन


अलग अलग एसएसपी के पास पुलिस कर्मियों की शिकायतें पहुंचीं। उन्होंने ठाकुरद्वारा, कटघर, बिलारी, सिविल लाइंस, पाकबड़ा और हाईवे से सीओ से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई। इसके अलावा एसएसपी ने सीओ से पुलिस कर्मियों के कार्य की समीक्षा भी कार्रवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ पुलिस कर्मियों ने बीमारी और और कारण बताते हुए पुलिसलाइन में जाने की इच्छा भी जताई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी को पुलिस लाइन में भेज दिया। कुछ दरोगा और इंस्पेक्टरों के खिलाफ भी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed