फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 26 bighas of land sold due to illicit relationship with a woman, lover killed her

Moradabad: महिला से अवैध संबंध में बिक गई 26 बीघा जमीन, ज्यादा तंग करने लगी तो प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

Sat, 21 Oct 2023 10:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

पुलिस ने भोजपुर इलाके में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। इसमें कई बातें चौंकाने वाली सामने आ रही है। आरोपी ने बताया कि अवैध संबंध में उसने 26 बीघा जमीन बेचकर पैसे महिला पर खर्च कर दिए थे। जब वह ब्लैकमेल करने लगी तो इससे बचने के लिए उसने हत्या कर डाली। 

विज्ञापन
Moradabad: 26 bighas of land sold due to illicit relationship with a woman, lover killed her
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर के रानी नांगल के जंगल में दो दिन पहले महिला की गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रकम वसूलती थी। वह 26 बीघा जमीन बेचकर महिला पर खर्च कर चुका था।

विज्ञापन


अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा था। बावजूद इसके महिला दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव रानी नागल में बुधवार को महिला का गर्दन कटा शव मिला था। मृतका की पहचान भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

 


महिला के पति ने भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर निवासी मुन्तयाज और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल और कॉल डिटेल के जरिए मुन्तयाज की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि महिला से उसके लंबे समय से अवैध संबंध थे। वह अब तक 26 बीघा जमीन बेच चुका है। महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। रकम न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसकी भनक आरोपी की पत्नी और बेटे को भी हो गई थी। जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।


आरोपी ने बताया कि वह महिला को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने देखा कि 18 अक्तूबर की सुबह के समय महिला घर से दवा लेने के लिए निकली थी। इसके बाद आरोपी उसके पीछे आ गया था। सुबह करीब दस बजे वह भोजपुर में महिला से मिला और उसे रानी नांगल के जंगल में स्थित मजार पर चलने को कहा।

महिला उसके साथ चलने को तैयार हो गई थी। तब उन्होंने 100 रुपये में ई-रिक्शा बुक किया। मजार से पहले ही आरोपी और महिला ई-रिक्शा से उतर गए थे। इसके बाद आरोपी महिला को गन्ने के खेत में ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद वहां से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी से चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed