{"_id":"623ad9f80b658143fb09be08","slug":"moradabad-21-lakh-stolen-in-retired-bank-manager-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के मकान में 21 लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के मकान में 21 लाख की चोरी
Wed, 23 Mar 2022 01:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:57 PM IST
सार
जेवरात, नगदी और नोटों के हार चोर ले गए, जिनकी कीमत पीड़ित परिवार द्वारा लाखों बताई गई है।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में मंगलवार रात चोर प्रथमा बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर के मकान से 15 लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात और करीब छह लाख की नकदी चोरी करके ले गए। घटना के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा गया था। मंगलावर देर रात परिवार जन घर लौटे तो वारदात की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, एएसपी, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी हाजी मोहम्मद महफूज प्रथमा बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक मकान जिगर कालोनी में भी है। वह ज्यादातर परिवार के साथ जिगर कालोनी में ही रहते हैं। उनके सबसे छोटे बेटे एहतेशान की अमरोहा से शादी हुई है। तभी से मैनेजर अपनी बेटी मोबशरा और उनके बच्चों के साथ अगवानपुर के मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को अमरोहा में बेटे एहतेशान की सुसराल में साले की शादी थी। वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलावर देर रात करीब सवा एक बजे पिता पुत्री घर पहुंचे। वह ताला खोलकर पहली मंजिल पर कमरे के पास गए। तब उन्होंने देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमीरा का ताला भी टूटा है। उसमें रखे बहु और बेटी के लगभग 32 तोले सोने चांदी के जेवरात, साढ़े तीन लाख के नोटों के हार और करीब ढ़ाई लाख रुपये के लिफाफे गायब हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने दूसरे बेटे फैजान को घटना के बारे में बताया। वह रात में ही जिगर कालोनी से अगवानपुर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एएसपी सागर जैन, सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने परिवार से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।