फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 17 lakhs swindled from brass trader on the pretext of making profit

भांप नहीं पाए चाल: साइबर अपराधी टास्क देता रहा... सुब्हान उसे पूरा करते रहे, लास्ट में ठग ली 17 लाख की रकम

Sat, 22 Feb 2025 06:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 06:05 PM IST
सार

साइबर ठग ने मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीतल व्यापारी सुब्हान से 17.90 लाख रुपये ठग लिए। टेलीग्राम पर टास्क के जरिए ठगी कर अलग-अलग रकम जमा कराई गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: 17 lakhs swindled from brass trader on the pretext of making profit
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइबर अपराधी ने पीतल व्यापारी को घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 17 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। गलशहीद के ईदगाह नई आबादी निवासी सुब्हान ने साइबर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उनके पास 29 नवंबर 2024 को टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था।

विज्ञापन


जिसमें बताया गया कि वह घर बैठे ही कुछ टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। 30 नवंबर 2024 को मो. सुब्हान को टेलीग्राम पर कुछ टास्क दिए गए। जिसे उन्होंने पूरा कर दिया। इसके बाद उनके खाते में 884 रुपये आ गए। सुब्हान ने बताया कि कस्टमर सर्विस के नामसे टेलीग्राम एकाउंट दिया गया।
विज्ञापन


दस हजार रुपये से आईडी चालू करने को कहा गया। इसके बाद साइबर अपराधी ने उन्हें 60 टास्क दिए। जिन्हें सुब्हान ने पूरा कर दिया। इसके बाद उनके खाते में 17419 रुपये भेज दिए। इसके बाद 16807 रुपये कराने को कहा। सुब्हान ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ठग ने उनके खाते में 36227 रुपये वापस कर दिए। साइबर अपराधी ने दस हजार रुपये फिर जमा करा दिए। इसके बाद 30 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया। इसके बाद 20 हजार जमा करा दिए। इसके बाद स्पेशल टास्क दिया और फिर जमा करने को कहा गया।


इसके बाद अगला टास्क 62550 रुपये का दिया गया। फिर 50 हजार रुपये जमा करा दिए। इसी तरह साइबर अपराधी टास्क देता गया और व्यापारी से रुपये जमा करा देता। पीड़िता का कहना कि साइबर अपराधी ने उनसे अलग अलग तारीख और अलग टास्क के नाम पर 17 लाख 90 हजार रुपये जमा करा दिए हैं।

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर अपराध थाने की टीम ने इस केस पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed