फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 11 people died due to dengue and fever, condition of villages is worrying

मुरादाबाद: डेंगू और बुखार से 11 लोगों की मौत, गांवों की स्थिति चिंताजनक, स्वास्थ्य विभाग के राहत के दावे फेल

Sat, 07 Oct 2023 10:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 10:00 AM IST
सार

स्वास्थ्व अधिकारियों का कहना है कि गांवों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। मौत के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, बुखार से ग्रामीण लगातार तप रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: 11 people died due to dengue and fever, condition of villages is worrying
मुरादाबाद में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में शुक्रवार को डेंगू और बुखार से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में किशोर से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। जिले में अब तक साठ से अधिक लोगों की डेंगू और बुखार से मौत हो चुकी है। जिले में बुखार से सबसे अधिक ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में पांच लोगों ने दम तोड़ा है।

विज्ञापन


मरने वाले गोपीवाला, शरीफ नगर और भायपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं, कुंदरकी के गांव मोहनपुर में डेंगू पीड़ित किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम नूरपुर में 27 वर्षीय युवक की भी डेंगू से मौत हो गई। जांच में दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं, पाकबड़ा के रतनपुर कलां में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जान गंवाने वालों में महिला और युवक शामिल हैं। दोनों तीन-चार दिनों से बुखार की शिकायत थी। इसके अलावा इसके अलावा बिलारी के बीरमपुर गांव में छात्रा, अगवानपुर में 14 वर्षीय किशोर ने भी दम तोड़ दिया।जिले में शुक्रवार को डेंगू के 70 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अब तक एक दिन में पॉजीटिव मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इस तरह अब तक डेंगू के कुल 781 मरीज मिल चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिलारी, डिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कुंदरकी और मुरादाबाद शहर में 1400 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यदि किसी को डेंगू या मलेरिया के लक्षण हैं, तो हेल्पलाइन नंबर 0591-2411224 पर सूचना दे सकता है।

 
मौत के हर मामले का ऑडिट कराया जाएगा। हमारी टीम गांवों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। सीएचसी में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि झोलाछाप के सस्ते इलाज चक्कर में जान जोखिम में न डालें। सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। 108 पर कॉल करें, एंबुलेंस मरीज को घर से अस्पताल लेकर पहुंचेगी। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed