फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradaba got 31 rank in solving public grevances

जनशिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद को मिला 31 वां रैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
moradaba got 31 rank in solving public grevances
मुरादाबाद। शासन की तरफ से संचालित जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में बरेली जोन ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इनमें मुरादाबाद को 31वीं रैंक हासिल हुई है। मुरादाबाद जिले की रैंक बताती है कि शिकायतों को सुनने में अधिकारी अधिक रुचि नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

शासन ने जन शिकायतों के आधार अगस्त माह की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की है। इसमें बरेली रेंज को द्वितीय और मुरादाबाद रेंज को पांचवीं रैंक मिली है। बरेली रेंज में रामपुर जिले को 24वीं रैंक, मुरादाबाद को 31वीं, बिजनौर को 49वीं, संभल को 64वीं और अमरोहा को 73वीं स्थान मिली है। एडीजी जोन राजकुमार ने इस मामले में प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षकों को आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण करने की नसीहत दी है। बरेली जोन को प्रथम स्थान मिलने पर एडीजी ने आईजीआरएस प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक हरचरन सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र, महिला सिपाही कली पांडे और मनमोहन को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed