फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Molestation of a girl going to take animal feed, report filed

पशुओं का चारा लेने जा रही युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Molestation of a girl going to take animal feed, report filed
संभल। पशुओं का चारा लेने गई युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 जुलाई को खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी युवक भोला ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी घर आकर परिजनों को दी। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed