फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   modi learn hating technique from RSS

मोदी ने आरएसएस से सीखी नफरत फैलाने की टेक्निक

Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
modi learn hating technique from RSS
राहुल गांधी - फोटो : demo pic
राहुल गांधी ने सोमवार को रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बोले- पीएम देश में नफरत फैला रहे हैं और ये टेक्निक उन्होंने आरएसएस से सीखी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद 15 लोगों को एक लाख दस हजार करोड़ रुपये दे दिए, जबकि गरीबों, किसानों, मजदूर और जवानों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


कांग्रेस की मांग है कि किसानों और गरीबों का भी कर्जा माफ किया जाए। जामा मस्जिद से साढ़े 11 बजे रोड शो शुरू होने के बाद पहला पड़ाव उन्होंने मुगलपुरा में लिया। संबोधन की शुरुआत नमस्कार से की। कहा कि हमारी यात्रा देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा है।
विज्ञापन


यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देना है। पहला संदेश है किसानों का कर्जा माफ करना, दूसरा बिजली का बिल हाफ करना और तीसरा किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाना। नरेंद्र मोदी ने चुनाव में कहा था कि सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनें बहुत लोगों से पूछा किस-किस के खाते में 15 लाख रुपये आए, लेकिन किसी ने हां में जवाब नहीं दिया। केंद्र की सरकार बने ढाई साल हो गए, लेकिन उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। कहा था कि काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। पार्लियामेंट में मैंने सवाल उठाया था तो सरकार एक कानून लेकर आई।

जिसमें खुद घोषणा कर काले धन को व्हाइट कर सकते हैं। मैंने इसे फेयर एंड लवली स्कीम नाम दिया था। प्रधानमंत्री को चाहिए कि सभी का कर्जा माफ करें। इसके बाद रोड शो आगे बढ़ गया। जेल रोड पर हेड पोस्टआफिस के सामने से गुजरते हुए उन्होंने देखा कि कर्मचारी गेट पर खड़े हैं तो उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा ली। 


यात्रा का उद्देश्य बताने के बाद पूछा कि आप लोग सातवें वेतन आयोग से खुश हैं। हमने सभी को दिया, मोदी सरकार केवल छीनने का काम कर रही है। यहां तक कि सीमा पर खड़े सैनिकों को भी नहीं दिया। यहां से आगे बढ़ने के बाद जैन मंदिर पहुंचे। यहां रुककर मंदिर को नमन किया। इसके बाद दोपहर एक बजे उनका काफिला अमरोहा के लिए रवाना हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed