{"_id":"5841ce034f1c1bd823de52a9","slug":"modi-food-menu-in-moradabad-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पीएंगे बाघ-बकरी चाय और हिमालयन नेचुरल वाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी पीएंगे बाघ-बकरी चाय और हिमालयन नेचुरल वाटर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैशन आईकान भी हैं। अपने कुर्तों और जैकेट से युवाओं को मुरीद करने वाले मोदी की पसंद आम मिनिरल वाटर नहीं, बल्कि हिमालयन नेचुरल मिनिरल वाटर है। प्रधानमंत्री के मुरादाबाद दौरे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से खासतौर पर हिमालयन नेचुरल वाटर की डिमांड आई है। इसी तरह बाघ बकरी चाय (डिप वाली) भी मोदी को पसंद है।
समझा जाता है कि हिमालयन नेचुरल वाटर का स्वाद मोदी को तभी भा गया था जब वह पार्टी महासचिव होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे।
मोदी न सिर्फ हिमाचली नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेहद करीब से जानते हैं बल्कि हिमाचली खान-पान के भी मुरीद हैं। उल्लेखनीय है कि दुनिया के कई नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को नेचुरल मिनिरल वाटर खास तौर पर स्विटजरलैंड की ब्लू आइस (हजारों साल पुरानी बर्फ को पिघलाकर निकाला गया पानी) का पानी पसंद है।
इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की पसंद खालिस देसी है। पीएमओ से पीएम के खाने-पीने के लिए जिन चीजों की डिमांड भेजी गई है उनमें कुकीज बिस्किट, चार तरह के 250-250 ग्राम ड्राई फ्रू ट्स (सुगंध स्वीट्स), कैच कंपनी का चाट मसाला, कैच कंपनी का नमक, दो किलो सेब, दो किलो अमरूद, काजू-कतली (सुगंध स्वीट्स), सुगर क्यूब शामिल हैं।
विज्ञापन
कुदरती तौर पर शुद्ध होता है हिमालयन नेचुरल वाटर
इस पानी की खासियत यह है कि यह किसी फैक्ट्री में प्रसंस्करित नहीं होता। बल्कि परत दर परत बालू, सिल्ट और चट्टानों के छनकर कुदरती तौर पर शुद्ध होता है। इसका घनत्व मान अपेक्षाकृत 7.3 कुछ अधिक होता है। हालांकि कुछ मिनिरल वाटर का घनत्व इससे भी ज्यादा होता है।