फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mobile recovered: Teenage girl gang-raped... Accused made video viral, police arrested both them

मोबाइल बरामद: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म... आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 03:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

किशोरी से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वीडियो वायरल करने वाले आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Mobile recovered: Teenage girl gang-raped... Accused made video viral, police arrested both them
किशोरी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी को होटल में ले जाकर गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो वायरल के मामले पुलिस में आरोपी इंजमाम और मुरसलीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी ही पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरोपी इंजमाम के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी बेटी के सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल हो रहे थे। युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि लगभग एक माह पहले एक जान पहचान का डॉक्टर मुरसलीन दवा दिलाने के बहाने उसको मुरादाबाद ले गया था।
विज्ञापन


रास्ते में उसने कार में सरताज आलम को बैठा लिया। दोनों युवक पीड़ित युवती को एक होटल ले गए जहां पर दोनों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी को घर लाकर छोड़ दिया। आरोप है एक युवक इंजमाम ने किसी तरह अश्लील वीडियो को मुरसलीन से ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह किशोरी को वीडियो वायरल की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत के आधार पर गैंगरेप और वीडियो वायरल करने के मामले में तीन लोगों इंजमाम, मुरसलीन, सरताज के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने इंज़माम और मुरसलीन को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है जबकि सरताज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं बीती 15 अक्तूबर को एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोप में भानु उर्फ भुवनेश निवासी ग्राम खदाना थाना मझोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 कुंदरकी के यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गोरखपुर की युवती बरेली जोन के एडीजी से मिली और प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि उसने कुंदरकी थाने में यूट्यूबर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी है। पीड़िता ने मांग की है कि केस की दोबारा जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed