फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mobile numbers active near Nizamuddin markaz being traced list sent to amroha also

अमरोहा भेजी गई 13 लोगों की सूची, निजामुद्दीन मरकज के आसपास सक्रिय थे इनके मोबाइल नंबर

Fri, 03 Apr 2020 11:20 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 03 Apr 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Mobile numbers active near Nizamuddin markaz being traced list sent to amroha also
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : जी पाल

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की जमात से जुड़े लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर एक मार्च के बाद निजामुद्दीन मरकज के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान सक्रिय रहे 13 मोबाइल नंबरों की सूची अमरोहा जिले के स्वास्थ्य विभाग को मिली है। 

विज्ञापन


खुफिया तंत्र ने इन नंबरों की जांच कर ली है। निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से यूपी लौटने वाले 633 लोगों की पहचान हो चुकी है। इन लोगों की सूची जिला स्तर पर भेजी गई है। अमरोहा से चार लोग निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे, चारों अभी तक अमरोहा नहीं लौटे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक मार्च के बाद निजामुद्दीन मरकज के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इन सक्रिय मोबाइल नंबरों की सूची भी जिलों को भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे सक्रिय तेरह मोबाइल नंबरों की सूची मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी अमरोहा के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। एक मार्च के बाद इनके मोबाइल नंबर की लोकेशन निजामुद्दीन मरकज के आसपास थी। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि तेरह लोगों की सूची मिली थी। इनके नंबर निजामुद्दीन के आसपास सक्रिय थे। 

सबकी जांच करा ली गई है। इनमें से कोई जमात में शामिल नहीं हुआ था। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed