फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLC Election: Appeal to vote for the BJP candidate.

एमएलसी चुनाव : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
MLC Election: Appeal to vote for the BJP candidate.
कांठ। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी पद के लिए 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कांठ नगर व क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में पहुंचकर प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कांठ नगर के डीएसएम इंटर व डिग्री कॉलेज, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज में पहुंचकर 23 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में मतदान के लिए अपील की। इस दौरान डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार चौहान, प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, प्रधानाचार्य मदन सिंह, कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज प्रबंधक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य पंकज कुमार सहित भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भजनलाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज बिश्नोई, जिला सह संयोजक आईटी दिव्यांश बिश्नोई, भानु बिश्नोई, युवा मोर्चा जिला मंत्री सुमित दिवाकर, पूर्व नगराध्यक्ष अभय विश्नोई, उदित चौधरी व सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed