फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA met Railway Minister regarding Kapoor Company bridge

Moradabad News: विधायक ने कपूर कंपनी पुल को लेकर रेलमंत्री से की मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
MLA met Railway Minister regarding Kapoor Company bridge
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कपूर कंपनी पुल के मुद्दे को लेकर शहर विधायक रितेश गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के मुलाकात की। विधायक ने आरोप लगाया कि पुल का टेंडर होने के तीन माह बाद भी रेलवे के अधिकारी निविदा स्वीकृत करने में शिथिलता बरत रहे हैं।
विधायक रितेश गुप्ता अपने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम के साथ दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के कार्यालय गए। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को पत्र देकर बताया कि उनकी विधान सभा 28 मुरादाबाद नगर क्षेत्र में कपूर कंपनी पुल है। यह पुल रेलवे लाइन के ऊपर से होकर गुजरता है। लाइनपार और नगर को जोड़ने वाला यह एक मात्र पुल है। इस पुल का निर्माण वर्ष 1995 में हुआ था। पहले इस पुल से दो पहिया वाहन और पैदल आवागमन रहता था लेकिन एक वर्ष पूर्व रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद पुल को तकनीकी तौर पर कमजोर बताते हुए उसे बंद कर दिया।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र की चार से पांच लाख जनता को एक वर्ष से काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। पुल के निर्माण के लिए रेलवे विभाग ने निविदा आमंत्रित किया गया था। निविदाएं पड़ जाने के बाद भी तीन माह से स्थानीय रेलवे अधिकारी (इंजीनियरिंग) निविदा स्वीकृत करने में शिथिलता बरत रहे हैं। अभी तक पुल के निर्माण के लिए निविदा भी स्वीकृत नहीं की गई। यह एक बहुत गंभीर विषय है। क्षेत्र में रहने वाली जनता भाजपा की परंपरागत वोटर है। इस मामले में विधायक ने केंद्रीय रेल मंत्री से निविदा स्वीकृत कराकर शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग की है। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि पुल का निर्माण में आने वाली बाधाएं दूर की जाएंगी। सारी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed