फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mit won medals in jonal sports meet

जोनल स्पोर्ट्स मीट में एमआईटी ने जीते सर्वाधिक पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

जोनल स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन कई मुकाबले खेले गए।एमआईटी की छात्राओं ने बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, शॉटपुट, वॉलीबॉल, जैवलिन, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर एसआरएमएस संस्थान बरेली रहा।

विज्ञापन
mit won medals in jonal sports meet

विस्तार

मुरादाबाद। जोनल स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन कई मुकाबले खेले गए। वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स में एमआईटी ने सर्वाधिक मेडल जीते। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

पुरुष एवं महिला वर्ग की इस जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बरेली जोन की टीम प्रदर्शन के आधार पर चयन की गई। एमआईटी की छात्राओं ने बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, शॉटपुट, वॉलीबॉल, जैवलिन, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एमआईटी के छात्रों ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस, खो-खो, शॉटपुट, जैवलिन, 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, 800 मीटर दौड़, रिले दौड़, बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर एसआरएमएस संस्थान बरेली रहा। संस्थान की छात्राओं ने खो-खो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, बास्केटबॉल, ऊंची कूद में स्वर्ण जीता। जबकि छात्रों ने शतरंज, फुटबॉल और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर राजश्री कॉलेज बरेली रहा। वहां की छात्राओं ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर एमआईटी पहले स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर रहे एसआरएमएस ने 9 स्वर्ण समेत कुल 24 पदकों पर कब्जा किया। तृतीय स्थान पर रहे राजश्री कॉलेज ने पदक जीते।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक, एसोसिएट डीन एकेटीयू डॉ. करुणेश कुमार सिंह, एमआईटी के ट्रस्टी अनिल अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। एमआईटी प्रबंधन समिति के निदेशक, सदस्यों एवं शिक्षकों ने संस्थान को स्पोर्ट्स मीट के लिए चुनने पर एकेटीयू का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रतोष अवस्थी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed