फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Missing worker's body found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला लापता मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Missing worker's body found in sugarcane field
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र से दो दिन से लापता मजदूर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, जिस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां, चौराहा निवासी मुशाहिद (45) मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे शौच के लिए अपने घर से निकला थे, लेकिन शाम तक भी वह घर वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद पत्नी परवीन जहां ने बुधवार को कांठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

तभी से पुलिस व परिजन मुशाहिद की तलाश में जुटे हुए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने पास के ही गांव डेहरा निवासी किसान के गन्ने के खेत में मुशाहिद का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसएसआई बृजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ महेश चंद्र गौतम ने भी मौका मुआयना और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पंचनामा भर कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुशाहिद की मौत से पत्नी परवीन जहां, बेटे सररू, भाई मुजाहिद का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed