फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Missing teenager found unconscious at railway station

Moradabad News: लापता किशोरी रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found unconscious at railway station
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक किशोरी होश में नहीं आई है। होश में आने पर पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव निवासी किसान ने 21 अक्तूबर को मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें किसान ने बताया कि 17 अक्तूबर को परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। घर में 14 वर्षीय बेटी मौजूद थी। परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा कि बेटी गायब है। किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। रिश्तेदारी और अन्य जगह भी किशोरी को तलाश किया गया। पिता ने आरोप लगाया कि कोई उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस को भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे किसान के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपकी बेटी रेलवे स्टेशन परिसर में है। उसकी हालत ठीक नहीं है। उसने ही आपका नंबर मेेरे मोबाइल से लगवाया है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने देखा कि किशोरी बेहोश है। परिजन उसे उठाकर घर ले गए, लेकिन उसे होश नहीं आया। शुक्रवार रात परिजनों ने उसे पहले मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे की पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पिता कहना है कि किशोरी बीच बीच में होश में आती है, लेकिन फिर से बेहोश हो जाती है। उन्हें एक युवक ने कॉल कर बेटी के रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी दी थी। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। किशोरी के होश में आने पर उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed