फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Missing son of a moradabad transporter found dead body recovered from a pond after 20 days

मुरादाबाद: ट्रांसपोर्टर के लापता बेटे की हत्या कर तालाब में फेंक दिया था शव, 20 दिन बाद हुआ बरामद

Thu, 04 Mar 2021 12:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Missing son of a moradabad transporter found dead body recovered from a pond after 20 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के ट्रांसपोर्टर के 20 दिन से लापता बेटे का शव पुलिस ने बुधवार को तालाब से बरामद किया है। युवक की बिजलीघर में हत्या की गई थी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंका गया था। परिवार की ओर से जिन दो लोगों पर शक जताया गया था, उन्हीं की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बिजलीघर के एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें दम घुटने और सिर पर वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी महेंद्र सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा मगन भी पिता और बड़े भाई नीरज कुमार के साथ ट्रांसपोर्ट का काम देखता था। 11 फरवरी की शाम करीब पांच बजे से मगन लापता था। परिवार के मुताबिक मगन अपने दोस्त मोहित और उसके मौसेरे भाई लाखन लाल से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पहले गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया था। परिवार वालों ने मोहित और लाखन पर बेटे के अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई थी।

कई बार की पूछताछ के बाद मोहित पंवार निवासी केजीके कॉलेज के पास रामतलैया थाना मझोला ने पुलिस को बताया कि मगन ने दो साल पहले लाइन पार निवासी प्रेमशंकर से दो लाख 80 हजार रुपये मोहित को दिलाए थे। जिसमें तय हुआ था कि मोहित पांच साल तक हर माह 10,800 रुपये देगा। 

मूलरूप से अलीगढ़ गांधी पार्क थानाक्षेत्र के धनीपुर निवासी मोहित यहां लाकड़ी फाजलपुर में निर्यात फर्म में ठेकेदारी करता है, जबकि इसका मौसेरा भाई लाखन लाल निवासी सुल्तानपुर फलैदा थाना पाकबड़ा दिल्ली रोड स्थित बिजली घर में एसएसओ के पद तैनात है। एसपी सिटी ने बताया कि मोहित ने पैसा देना बंद कर दिया था। 

जिसके बाद प्रेमशंकर ने मगन पर पैसा वापस करने को दबाव बनाया था। जब मगन पर दबाव बढ़ा तो वह 10 फरवरी को मोहित के घर गया था। उस वक्त मोहित घर में मौजूद नहीं था। घर में मोहित की मां, पत्नी व भाई मौजूद थे। बताया गया कि इसी दौरान काफी गाली गलौच हुई थी। 

इस घटना के ठीक अगले दिन मोहित ने अपने मौसेरे भाई लाखन लाल से मगन की शिकायत की। तब दोनों ने पैसे देने के बहाने 11 फरवरी की शाम मगन को बिजली घर में बुलाया था। यहां शाम करीब छह बजे जब मगन बिजली घर में पहुंचा तो लाखन ने पीछे से मगन के सिर पर रॉड मारकर हमला कर दिया था। 

इस दौरान मगन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा था। इसके बाद आरोपी मोहित और लाखन ने मगन के मुंह पर तकिया रख दिया और दम घुटने तक दोनों उसके ऊपर ही बैठे रहे। इसी बीच वहां बिजली हेल्पर संजीव कश्यप निवासी जैतिया शाहदुल्लापुर पहुंच गया था। तीनों ने मगन के शव को कंबल में लपेटकर उसे एल्यूमीनियम के तारों से बांध लिया था। 

इसके बाद आरोपी संजीव की बाइक से उसके शव को गांगन वाली मैनाठेर के पास ले गए और तालाब में फेंक दिया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर शव को तालाब से बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed