{"_id":"61516738733bc70bca52d1b4","slug":"missing-btech-student-was-brutally-murdered-16-marks-of-sharp-weapons-found-on-the-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी: बीटेक छात्र के पेट में घुसेड़ दी शराब की टूटी बोतल, कट गईं आंतें, शरीर पर धारदार हथियार से किए थे 16 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी: बीटेक छात्र के पेट में घुसेड़ दी शराब की टूटी बोतल, कट गईं आंतें, शरीर पर धारदार हथियार से किए थे 16 वार
Mon, 27 Sep 2021 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:09 PM IST
सार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र से लापता बीटेक के छात्र की हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले बरेली स्थित कालेज जाने के लिए घर से निकला था। शनिवार दोपहर धान के खेत में उसका शव मिला।
विज्ञापन
बीटेक छात्र की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में लापता बीटेक छात्र की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। धारदार हथियार से सिर और हाथ समेत अन्य स्थानों पर सोलह वार किए गए। इसके साथ ही पेट में शराब की टूटी बोतल भी घुसेड़ दी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उधर, पुलिस ने इस मामले में नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी इस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रहे हैं।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे स्थित गांव गणेशघाट से करीब तीन सौ मीटर दूर एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला था। किसान उस समय खेत में दवा छिड़कने गया था। किसानों ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया।
युवक के शरीर पर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और चेहरा भी एसिड डाल कर जलाया गया था। मौके पर पहुंचे लोगों व परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त थाना बिलारी के ग्राम ढकिया नुरू निवासी वीरेंद्र सैनी के पुत्र सुधीर सैनी के रूप में की। सुधीर बरेली के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए गया और उसके बाद से लापता हो गया। कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग को लेकर सुधीर का युवती के परिजनों से विवाद हो गया था। लिहाजा, सुधीर के परिवार वालों ने युवती के परिवार के दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सुधीर के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के अनुसार हत्या तीन दिन पहले की गई है। इससे साफ है कि सुधीर को गुरुवार कॉलेज जाते समय ही कुछ लोगों ने अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुधीर के सिर, हाथ आदि पर धारदार हथियार के 16 गहरे निशान भी मिले हैं। इसके अलावा उसके पेट में शराब की टूटी बोतल के टुकड़े मिले हैं। शराब की टूटी बोतल पेट में घुसेड़ने से उसकी आंतें कट गईं थीं।
चेहरे समेत शरीर के कई स्थानों पर एसिड भी डाला गया था। बताया जाता है कि हत्या करने वालों ने ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हाथ पर धारदार हथियार के गहरे वार के निशान से माना जा रहा है कि उसने हत्या करने वालों से बचने के लिए संघर्ष भी किया होगा। पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रविवार को पूछताछ भी की। लेकिन, पुलिस को अभी तक इस हत्याकांड से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है।
पुलिस बीटेक छात्र की हत्या के मामले में नामजद दो लोगों से पूछताछ कर रही है। जिन लोगों को नामजद किया गया है उनके परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद भी हुआ था। दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य पाए जाएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। -अमित आनंद, एसपी सिटी