{"_id":"6005de028ebc3e2eef742a8e","slug":"misdeed-with-minor-in-moradabad-panchayat-trying-to-solve-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म: मामले को पंचायत रफा दफा करने की कोशिश, पुलिस भी ठोस कार्रवाई करने से बच रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म: मामले को पंचायत रफा दफा करने की कोशिश, पुलिस भी ठोस कार्रवाई करने से बच रही
Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और विरोध पर उसके भाई की पिटाई के मामले को निपटाने के लिए पंचायत में दिन भर सौदेबाजी होती रही। हैरत की बात यह है कि इस मामले में पुलिस भी ठोस कार्रवाई से बच रही है जबकि पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक नाबालिग युवती गांगन नदी किनारे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब वह चारा काट रही थी तभी वहां पर मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव निवासी एक युवक आ गया और उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
नाबालिग युवती के शोर मचाने पर उसका भाई भी वहां पर आ गया लेकिन दुष्कर्म के आरोपी युवक ने नाबालिग युवती के भाई की पिटाई कर डाली। इसके बाद वह धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की शिकायत युवती के परिजनों ने पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए तहरीर लेकर रख ली।
विज्ञापन
उधर मामले को निपटाने के लिए दोनों गांवों के बीच पंचायतों को दौर शुरू हो गया। दिन भर पंचायत में सौदेबाजी होती रही है। मामले पर एसएसआई उमाशंकर सिंह ने बताया की पुलिस के पास कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।