फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misdeed victim burned alive in moradabad

दुष्कर्म से आहत होकर जिंदा जलकर मर गई पीड़िता, आरोपी किशोर फरार

Wed, 21 Nov 2018 07:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 21 Nov 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
Misdeed victim burned alive in moradabad
सांकेतिक तस्वीर

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात 13 वर्षीय लड़की से घर में घुसे पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई घटना से आहत लड़की ने मंगलवार को खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर लगा ली। आग की लपटों से घिरी लड़की जिंदा जलकर मर गई। रेप पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि घटना के समय 13 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसके परिजन शादी समारोह में गए थे। लड़की के दादा का आरोप है कि सोमवार रात गांव का ही एक 15 वर्षीय लड़का दीवार फांदकर उनके घर में घुसा। 
विज्ञापन


उसने जबरन लड़की के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर सोमवार रात को घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने पुलिस को भी बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से भी आरोपी किशोर के लापता होने की जानकारी दी गई थी। गांव में पहुंचे पुलिस के गश्ती दल ने भी किशोर को तलाश किया था। इस बीच किशोर को ग्रामीणों ने पीड़ित किशोरी के घर से निकलता देखा। 

मंगलवार दोपहर किशोरी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाई तो सोमवार रात की घटना का खुलासा हुआ। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजन जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया है। 


लड़की की मां का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी ने कई बार उनकी बेटी से छेड़खानी की थी। पंचायत ने मामला रफादफा कर दिया था। मां का आरोप है कि सोमवार रात दुष्कर्म के बाद आरोपी ने ही उनकी बेटी को जिंदा जलाकर मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed