{"_id":"69cc2ec744a01affba0eeb1d","slug":"miscreants-snatched-earrings-from-a-woman-riding-a-bike-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-866719-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बदमाशों ने बाइक सवार महिला से कुंडल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बदमाशों ने बाइक सवार महिला से कुंडल छीना
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र के खाईखेड़ा लिंक मार्ग पर टाहनायक गांव के पास सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दूसरी बाइक पर सवार महिला का कुंडल छीन लिया। घटना के समय महिला अपने पति के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। पुलिस ने तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र के बैजनी निवासी जगमोहन सोमवार की सुबह पत्नी राजवती को साथ लेकर बाइक से मूंढापांडे के रौडा क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। पति-पत्नी रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौट रहे थे। क्षेत्र में ही खाईखेड़ा लिंक मार्ग पर टहानायक गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक के पास अपनी बाइक धीमी कर दी। दोनों कुछ समझ पाते उसे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के दाहिनी कान से कुंडल छीन लिया और बाइक मोड़कर मूंढापांडे की ओर भाग गए। इस घटना में महिला का एक कुंडल भी जख्मी हो गया। बदमाशों के भाग जाने के बाद जगमोहन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।